US Plane Crash: बड़ा विमान हादसा, उड़ान भरते ही क्रैश हुआ प्लेन, चंद मिनटों में बदल गई पूरी तस्वीर, 11 स्काईडाइवर समेत 12 लोगों की मौत

Ads

US Plane Crash: बड़ा विमान हादसा, उड़ान भरते ही क्रैश हुआ प्लेन, चंद मिनटों में बदल गई पूरी तस्वीर, 11 स्काईडाइवर समेत 12 लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - June 15, 2026 / 07:19 AM IST,
    Updated On - June 15, 2026 / 07:19 AM IST

US Plane Crash | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • मिसौरी विमान हादसा
  • टेकऑफ के बाद विमान क्रैश
  • 12 लोगों की मौत

मिसौरी: US Plane Crash अमेरिका के मिसौरी राज्य में एक दर्दना हादसा हो गया। यहां एक विमान हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि स्काईडाइविंग के लिए उड़ान भरने वाला एक छोटा विमान टेकऑफ के कुछ ही देर बाद क्रैश हो गया। (US Flight Crash) इस हादसे में विमान में सवार सभी 12 लोगों की मौत हो गई। (Plane Crash News)

US Aircraft Crash मिली जानकारी के अनुसार, हादसा बटलर मेमोरियल एयरपोर्ट के पास हुआ। एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “इस समय मिल रही रिपोर्टों से यह संकेत मिलता है कि विमान में सवार सभी (कुल 12) लोगों की जान चली गई है।” बटलर शहर के मिसौरी के कैनसस सिटी से लगभग 60 मील दक्षिण में स्थित है।

11 स्काईडाइवर और एक पायलट की मौत

बेट्स काउंटी इमरजेंसी मैनेजमेंट के प्रवक्ता ने बताया कि मरने वालों में 11 स्काईडाइवर और विमान का पायलट शामिल था। ये सभी लोग स्काईडाइविंग मिशन पर थे और विमान उड़ान भरने के बाद निर्धारित ऊंचाई तक पहुंचने वाला था, लेकिन उससे पहले ही हादसा हो गया।

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहाँ हुआ?

बटलर मेमोरियल एयरपोर्ट के पास, मिसौरी राज्य में।

कितने लोग मारे गए?

कुल 12 लोग, जिनमें 11 स्काईडाइवर और 1 पायलट शामिल थे।

विमान किस मिशन पर था?

स्काईडाइविंग मिशन पर