E-Scooters to Meritorious Students: 7500 मेधावी स्टूडेंट्स को मिलेगी ई-स्कूटी.. 19 सितम्बर को होगा वितरण, जानें कितने प्रतिशत वाले विद्यार्थियों को फायदा

Ads

मध्य प्रदेश सरकार की ई-स्कूटी योजना के तहत 7500 मेधावी विद्यार्थियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी। 19 सितंबर को भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विद्यार्थियों को ई-स्कूटी की सौगात देंगे। अब तक 23 हजार से अधिक विद्यार्थी योजना का लाभ उठा चुके हैं।

  •  
  • Publish Date - September 14, 2026 / 11:00 PM IST,
    Updated On - September 14, 2026 / 11:07 PM IST

E-Scooters to Meritorious Students in Madhya Pradesh || Image- Orgniser File

HIGHLIGHTS
  • 7500 मेधावियों को मिलेगी ई-स्कूटी
  • 19 सितंबर को भोपाल में कार्यक्रम
  • अब तक 23 हजार छात्र लाभान्वित

E-Scooters to Meritorious Students in Madhya Pradesh: भोपाल: मध्य प्रदेश के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूलों में 12वीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को राज्य सरकार ई-स्कूटी की सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी की चाबी सौपेंगे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

12वीं के टॉपर्स को मिलेगा लाभ

इस योजना का लाभ सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूलों में कक्षा 12वीं में स्कूल स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को दिया जाता है। इसके लिए विद्यार्थियों के कम से कम 70 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। योजना का मकसद विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी आगे की पढ़ाई को आसान बनाना है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

अब तक 23 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को लाभ

E-Scooters to Meritorious Students in Madhya Pradesh: राज्य सरकार की इस योजना के तहत अब तक प्रदेश के 23 हजार से अधिक मेधावी विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं। सरकार की ओर से विद्यार्थियों को ई-स्कूटी देने के लिए अब तक करीब 246 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात

उप्र : महोबा में जहर खिलाने का शक होने पर पत्नी की त्रिशूल से हत्या, आरोपी पति हिरासत में

नेपाल ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त रसुवागढ़ी सड़क के पुनर्निर्माण के लिए चीन से मदद मांगी

सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री योगी

महाराष्ट्र सरकार का विधानसभा के शीतकालीन सत्र में यूसीसी विधेयक पेश करने का लक्ष्य: फडणवीस

1. मध्य प्रदेश में ई-स्कूटी किसे मिलेगी?

सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूलों के 12वीं के टॉपर विद्यार्थियों को ई-स्कूटी मिलेगी।

2. ई-स्कूटी योजना के लिए क्या जरूरी है?

विद्यार्थी को 70 प्रतिशत अंक के साथ अपने स्कूल में प्रथम स्थान हासिल करना जरूरी है।

3. ई-स्कूटी योजना पर अब तक कितना खर्च हुआ?

मध्य प्रदेश सरकार इस योजना पर अब तक करीब 246 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है।