अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मई के अंत में एक और स्वास्थ्य परीक्षण करवाएंगे: व्हाइट हाउस

Ads

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मई के अंत में एक और स्वास्थ्य परीक्षण करवाएंगे: व्हाइट हाउस

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 10:15 AM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 10:15 AM IST

वाशिंगटन, 12 मई (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दंत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परीक्षण के लिए इस महीने चिकित्सकों से मिलेंगे और पदभार संभालने के बाद वह चौथी बार जांच के लिए चिकित्सा विशेषज्ञों से मिलेंगे।

‘व्हाइट हाउस’ ने इसे नियमित वार्षिक शारीरिक जांच बताया है।

‘व्हाइट हाउस’ ने सोमवार शाम एक बयान में कहा कि ट्रंप 26 मई को वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में अपने चिकित्सकों से मिलेंगे।

ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए सबसे अधिक उम्र के व्यक्ति हैं और अगले महीने वह 80 वर्ष के हो जाएंगे।

राष्ट्रपति के स्वास्थ्य को लेकर चर्चाएं बनी रहती हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्हें पिछले साल अपने हृदय और पेट की जांच करवाने के बाद इस बात का अफसोस हुआ कि इससे लोगों के मन में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता पैदा हो गई थी।

पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन की उम्र संबंधी जटिलताओं और स्वास्थ्य समस्याओं के लिए अक्सर आलोचना करने वाले ट्रंप ने हाल ही में टिप्पणी की है कि बढ़ती उम्र के बावजूद वह अच्छा महसूस कर रहे हैं।

ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उन्हें 50 साल पहले जैसा महसूस होता था, वैसा ही अब भी महसूस होता है। ‘ओवल ऑफिस’ में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बिल्कुल वैसा ही महसूस होता है। मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों है। ऐसा इसलिए नहीं है कि मेरा खानपान उच्च गुणवत्ता का है।’’

एपी यासिर वैभव

वैभव