दुबई, 13 जुलाई (भाषा) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान के खिलाफ नाकेबंदी “बहाल” कर रहा है और वह सुरक्षित आवाजाही के लिए जहाजों से शुल्क वसूलेगा।
ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका और ईरान के एक-दूसरे को निशाना बनाकर किए गए ताजा हमलों के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह घोषणा की।
फरवरी में युद्ध शुरू होने के बाद ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण स्थापित करने से पहले वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा इस अहम मार्ग से होकर गुजरता था।
एपी पारुल सुरेश
सुरेश