वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के पत्रकार की रूस में अपील खारिज, जनवरी के तक रहना पड़ेगा जेल में
वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के पत्रकार की रूस में अपील खारिज, जनवरी के तक रहना पड़ेगा जेल में
मॉस्को, 14 दिसंबर (एपी) रूस में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार अमेरिकी अखबार ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के पत्रकार इवान गेर्शकोविच की अपील को एक अदालत ने खारिज कर दिया है जिस वजह से उन्हें कम से कम 30 जनवरी तक जेल में रहना पड़ेगा।
गेर्शकोविच (32) को रूसी शहर येकातेरिनबर्ग में रिपोर्टिंग के दौरान मार्च में हिरासत में लिया गया था। रूस की संघीय सुरक्षा सेवा ने आरोप लगाया है कि संवाददाता अमेरिका के निर्देश पर काम कर रहे थे और रूसी सैन्य उद्योग से जुड़ी ऐसे जानकारियां इकट्ठा कर रहे थे जो गोपनीय हैं। वह तब से ही सलाखों के पीछे हैं।
मॉस्को में लेफोर्टोवो जिला अदालत ने 28 नवंबर को उनकी हिरासत को जनवरी के अंत तक बढ़ाने का फैसला सुनाया था। इसके खिलाफ गेर्शकोविच ने अपील दायर की थी जिसे मॉस्को शहर अदालत ने बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया।
गेर्शकोविच और अखबार ने आरोपों से इनकार किया है तथा अमेरिकी सरकार ने कहा है कि उन्हें गलत तरीके से हिरासत में लिया गया है।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि मॉस्को की जेल में बंद इवान गेर्शकोविच को स्वदेश भेजे जाने के मुद्दे पर अमेरिका के साथ बातचीत जारी है और क्रेमलिन को मामले का समाधान होने की उम्मीद है।
एपी नोमान देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


