न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर रूडी ग्विलियानी के घर की तलाशी लेने के लिये वारंट जारी किया गया

Ads

न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर रूडी ग्विलियानी के घर की तलाशी लेने के लिये वारंट जारी किया गया

  •  
  • Publish Date - April 28, 2021 / 05:16 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

न्यूयॉर्क, 28 अप्रैल (एपी) एक कानून प्रवर्तन अधिकारी ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया है कि संघीय जांकर्ताओं ने रूडी ग्विलियानी के मैनहेटन स्थित आवास की तलाशी के लिये वारंट जारी किया है।

न्यूयॉर्क शहर के पूर्व मेयर यूक्रेन के साथ अपने संबंधों के चलते बीते कई साल से जांच का सामना कर रहे हैं। तलाशी के कारणों के बारे में विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं हो पाई है।

तलाशी वारंट जारी होने की पुष्टि करने वाले एक अधिकारी ने जांच के बारे में सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा है। ग्विलियानी के वकील को भेजे गए संदेश का अभी कोई जवाब नहीं आया है।

एपी जोहेब नरेश

नरेश