ट्रैफिक नियम तोड़ने पर सजा से बचने मॉडल ने दिया हमबिस्तर होने का ऑफर, 18 महीने की जेल

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर सजा से बचने मॉडल ने दिया हमबिस्तर होने का ऑफर, 18 महीने की जेल

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर सजा से बचने मॉडल ने दिया हमबिस्तर होने का ऑफर, 18 महीने की जेल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: September 22, 2018 9:57 am IST

मॉस्को। रूस में ट्रैफिक नियम तोड़ने के बाद एक मॉडल ने पुलिस वाले के सामने ऐसा ऑफर रखा जिसे जान आप दंग रह जाएंगे। ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिस की सख्ती के सामने सबकी बत्ती गुल हो जाती है। कोई अपनी रसूख और पहुंच का धौंस दिखाता है तो कोई डर का मारे गिड़ गिड़ाने लगता है। लेकिन आज हम जो आपको बताने जा रहे हैं वो इन सबसे बिल्कुल अलग है। 

देखें वीडियो-

पढ़ें- आरबीआई बंद करेगा पुराने डेबिट और क्रेडिट कार्ड, जल्द बदलें

रूस में ट्रैफिक रूल तोड़ने पर मॉडल से जब कड़ाई से जांच-पड़ताल की गई। तो मॉडल बहुत ज्यादा घबरा गई और कई बहाने बनाने लगी। लेकिन उसके बहाने का ट्रैफिक पुलिस पर कोई असर नहीं दिखा तो मॉडल ने पुलिस अफसर के सामने ऐसी शर्त रखी कि पुलिस वाले के भी होश उड़ गए। मॉडल ने ट्रैफिक पुलिस के सामने शर्त रखी कि अगर वो उस पर कार्रवाई नहीं करता और उसे छोड़ देता है। तो वह उसके साथ एक रात हम बिस्तर होने को तैयार है। 

देखें वीडियो-

पढ़ें- गंगा-जमुनी तहजीब की झलक, एक ही पंडाल में गणेशजी और ताजिया

रशियन मॉडल किरा मेयर की इस शर्त को सुनकर ट्रैफिक पुलिस दंग रह गया। मॉडल के ऐसा कहने पर वहां मौजूद पुलिसवालों ने उन्हें नामंजूरी दी और उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में कीरा को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्होंने खुद पर लगाए गए आरोपों को स्वीकार कर लिया और उसके बाद उन्होंने कहा कि जब वह परेशान हो जाती हैं तो ऐसी ही अजीब हरकते करने लगती हैं। आपको बता दें कि मॉडल कीरा को 18 महीने की जेल की सजा मिली है। अब कीरा का इंस्टाग्राम अकाउंट भी बंद कर दिया गया है जो उनकी बोल्ड फोटोज से भरा पड़ा था।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में