Giorgia Meloni: इटैलियन PM जॉर्जिया मेलोनी आखिर क्यों नहीं छोड़ सकतीं स्मोकिंग? गाजा शिखर सम्मेलन में दिया ऐसा जवाब कि, हर कोई रह गया हैरान
तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने उन्हें स्मोकिंग छोड़ने को कहा था इस पर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर भी हंस पड़े।
Giorgia Meloni / Image Source: ANI
- जॉर्जिया मेलोनी ने स्मोकिंग की आदत पर बात की।
- तुर्की राष्ट्रपति एर्दोगन ने उन्हें स्मोकिंग छोड़ने की सलाह दी।
- मेलोनी ने अपनी स्मोकिंग की आदत पर बात कर सबको हंसा दिया।
Giorgia Meloni: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मिस्र में आयोजित गाजा शिखर सम्मेलन के दौरान अपनी स्मोकिंग की आदत को लेकर एक मजेदार टिप्पणी की जो सबका ध्यान खींच गई। इटली की पीएम मेलोनी ने स्मोकिंग छोड़ने को लेकर ऐसा जवाब दिया जिससे वहां बैठे सभी लोग हंसने लगे।
स्मोकिंग पर मेलोनी का खुलासा
मेलोनी ने हाल ही में एक किताब में ये भी बताया कि उन्होंने 13 साल पहले स्मोकिंग छोड़ दिया था लेकिन बाद में फिर से इसे शुरू कर दिया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनकी ये आदत उन्हें ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सईद और भी कई विश्व नेताओं के साथ अच्छे संबंध बनाने में मदद करती है। तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने उन्हें स्मोकिंग छोड़ने को कहा था जिस पर मेलोनी ने हंसते हुए कहा, ‘अगर मुझे सिगरेट छोड़नी पड़ी तो शायद मैं किसी की जान ले लूँगी।’ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मेलोनी का सिगरेट छोड़ना लगभग असंभव है। वहीँ ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर भी इस मज़ाक में शामिल हुए।
एर्दोगन ने दी थी सलाह
Giorgia Meloni: तुर्की राष्ट्रपति एर्दोगन ने शिखर सम्मेलन के दौरान कहा था कि मेलोनी बहुत खूबसूरत हैं लेकिन उन्हें अपनी स्मोकिंग की आदत छोड़ देनी चाहिए। इस पर मैक्रों ने हंसते हुए कहा, ‘मेलोनी को सिगरेट छोड़ने के लिए मजबूर करना नामुमकिन है।’ मेलोनी ने भी इस पर हस कर जवाब दिया कि वो किसी की जान नहीं लेना चाहतीं।
ट्रंप ने भी की तारीफ
गाजा शिखर सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने भी मेलोनी की जमकर तारीफ की। इज़रायल की संसद में अपने भाषण के बाद ट्रंप ने कहा कि आजकल किसी महिला को ‘सुंदर’ कहना राजनीतिक रूप से जोखिम भरा हो सकता है लेकिन उन्होंने मेलोनी को ‘सुंदर’ और ‘अद्भुत’ बताया। उन्होंने मज़ाक में कहा, ‘मुझे लगता है तुम्हें सुंदर कहलाना पसंद है, है ना?’
यह भी पढ़ें
- स्टेज परफॉर्म के लिए कपड़े बदल रहीं थी छात्राएं, ABVP के कार्यकर्ता छिपकर बना रहे थे वीडियो, CCTV में कैद हुई शर्मनाक करतूत
- कलेक्टर के सामने महिला को पुलिस कर्मियों ने घसीटा, जनसुनवाई में लगाया ये गंभीर आरोप, वीडियो वायरल
- छुट्टी पर घर लौट रहे BSF जवान की ट्रेन में मौत, घर लौटा पार्थिव शरीर तो रो पड़ा पूरा गांव, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Facebook


