Giorgia Meloni: इटैलियन PM जॉर्जिया मेलोनी आखिर क्यों नहीं छोड़ सकतीं स्मोकिंग? गाजा शिखर सम्मेलन में दिया ऐसा जवाब कि, हर कोई रह गया हैरान

Ads

तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने उन्हें स्मोकिंग छोड़ने को कहा था इस पर फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर भी हंस पड़े।

  •  
  • Publish Date - October 16, 2025 / 01:13 PM IST,
    Updated On - October 16, 2025 / 01:45 PM IST

Giorgia Meloni / Image Source: ANI

HIGHLIGHTS
  • जॉर्जिया मेलोनी ने स्मोकिंग की आदत पर बात की।
  • तुर्की राष्ट्रपति एर्दोगन ने उन्हें स्मोकिंग छोड़ने की सलाह दी।
  • मेलोनी ने अपनी स्मोकिंग की आदत पर बात कर सबको हंसा दिया।

Giorgia Meloni: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने मिस्र में आयोजित गाजा शिखर सम्मेलन के दौरान अपनी स्मोकिंग की आदत को लेकर एक मजेदार टिप्पणी की जो सबका ध्यान खींच गई। इटली की पीएम मेलोनी ने स्मोकिंग छोड़ने को लेकर ऐसा जवाब दिया जिससे वहां बैठे सभी लोग हंसने लगे।

स्मोकिंग पर मेलोनी का खुलासा

मेलोनी ने हाल ही में एक किताब में ये भी बताया कि उन्होंने 13 साल पहले स्मोकिंग छोड़ दिया था लेकिन बाद में फिर से इसे शुरू कर दिया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनकी ये आदत उन्हें ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सईद और भी कई विश्व नेताओं के साथ अच्छे संबंध बनाने में मदद करती है। तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने उन्हें स्मोकिंग छोड़ने को कहा था जिस पर मेलोनी ने हंसते हुए कहा, ‘अगर मुझे सिगरेट छोड़नी पड़ी तो शायद मैं किसी की जान ले लूँगी।’ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मेलोनी का सिगरेट छोड़ना लगभग असंभव है। वहीँ ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर भी इस मज़ाक में शामिल हुए।

एर्दोगन ने दी थी सलाह

Giorgia Meloni: तुर्की राष्ट्रपति एर्दोगन ने शिखर सम्मेलन के दौरान कहा था कि मेलोनी बहुत खूबसूरत हैं लेकिन उन्हें अपनी स्मोकिंग की आदत छोड़ देनी चाहिए। इस पर मैक्रों ने हंसते हुए कहा, ‘मेलोनी को सिगरेट छोड़ने के लिए मजबूर करना नामुमकिन है।’ मेलोनी ने भी इस पर हस कर जवाब दिया कि वो किसी की जान नहीं लेना चाहतीं।

ट्रंप ने भी की तारीफ

गाजा शिखर सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने भी मेलोनी की जमकर तारीफ की। इज़रायल की संसद में अपने भाषण के बाद ट्रंप ने कहा कि आजकल किसी महिला को ‘सुंदर’ कहना राजनीतिक रूप से जोखिम भरा हो सकता है लेकिन उन्होंने मेलोनी को ‘सुंदर’ और ‘अद्भुत’ बताया। उन्होंने मज़ाक में कहा, ‘मुझे लगता है तुम्हें सुंदर कहलाना पसंद है, है ना?’

यह भी पढ़ें

गाजा शिखर सम्मेलन में मेलोनी ने क्या कहा था?

मेलोनी ने मजाक में कहा कि अगर उन्हें सिगरेट छोड़नी पड़ी तो शायद वे किसी की जान ले लेंगी।

तुर्की राष्ट्रपति एर्दोगन ने मेलोनी से क्या कहा?

एर्दोगन ने कहा कि मेलोनी बहुत खूबसूरत हैं लेकिन उन्हें स्मोकिंग की आदत छोड़ देनी चाहिए।

डोनाल्ड ट्रंप ने मेलोनी की तारीफ कैसे की?

ट्रंप ने उन्हें “सुंदर” और “अद्भुत” बताया और मजाकिया लहजे में कहा कि उन्हें ऐसा कहलाना पसंद होगा।

शीर्ष 5 समाचार