स्वतंत्रता दिवस पर शी चिनफिंग ने मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू को दी शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर शी चिनफिंग ने मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू को दी शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर शी चिनफिंग ने मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू को दी शुभकामनाएं
Modified Date: July 26, 2026 / 04:58 pm IST
Published Date: July 26, 2026 4:58 pm IST

बीजिंग, 26 जुलाई (भाषा) चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रविवार को मालदीव के 61वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को शुभकामनाएं दीं और कहा कि बीजिंग, माले के साथ व्यापक रणनीतिक सहयोगी साझेदारी को आगे बढ़ाने का इच्छुक है।

अपने संदेश में चिनफिंग ने कहा कि चीन और मालदीव के बीच लंबे समय से मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच 54 वर्ष से अधिक समय पहले राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे।

उन्होंने वर्ष 2024 में मुइज्जू की चीन यात्रा और उस दौरान हुई मुलाकात का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक सहयोगी साझेदारी के स्तर तक ले जाने पर सहमति जताई थी।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, चिनफिंग ने कहा कि वह राष्ट्रपति मुइज्जू के साथ मिलकर दोनों देशों की पारंपरिक मित्रता को आगे बढ़ाने, व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने और चीन-मालदीव व्यापक रणनीतिक साझेदारी को लगातार मजबूत करने के लिए तैयार हैं ताकि दोनों देशों के लोगों को अधिक लाभ मिल सके।

भाषा शोभना नरेश

नरेश


लेखक के बारे में