आईएसएस पर आठ महीने बिताने के बाद अमेरिकी-रूसी अंतरिक्ष दल कजाकिस्तान में सुरक्षित रूप से उतरा
आईएसएस पर आठ महीने बिताने के बाद अमेरिकी-रूसी अंतरिक्ष दल कजाकिस्तान में सुरक्षित रूप से उतरा
मॉस्को, 26 जुलाई (एपी) अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर आठ महीने बिताने के बाद अमेरिका और रूस के अंतरिक्ष यात्रियों का एक दल रविवार को कजाकिस्तान के विशाल मैदानी क्षेत्र में सुरक्षित रूप से उतर गया।
नासा के अंतरिक्ष यात्री क्रिस विलियम्स और रूसी दल के सदस्यों-सर्गेई कुद-स्वेर्चकोव तथा सर्गेई मिकायेव अपने ‘सोयुज एमएस-28’ अंतरिक्ष यान से धरती पर लौटे। यह यान पैराशूट की मदद से सुरक्षित रूप से जेजकाजगन के दक्षिण-पूर्व में निर्धारित क्षेत्र में उतरा।
अंतरिक्ष स्टेशन पर 241 दिन का प्रवास विलियम्स और मिकायेव का पहला अंतरिक्ष मिशन था जबकि कुद-स्वेर्चकोव के लिए यह दूसरा अंतरिक्ष मिशन था।
एपी
देवेंद्र नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


