District Court Recruitment 2026: अगर आप भी कोर्ट में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। दरअसल, तेलंगाना के जिला न्यायालयों ने विभिन्न पदों पर इन दिनों बंपर भर्तियां निकली हुई है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 859 रिक्त पदों को भरा जाएगा। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार https://tshc.gov.in/showChildDocTypes?id=95 पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण पद शामिल किए गए हैं। इनमें स्टेनोग्राफर ग्रेड-III, जूनियर असिस्टेंट, टाइपिस्ट, फील्ड असिस्टेंट, एग्जामिनर और कॉपिस्ट प्रमुख हैं। इसके अलावा रिकॉर्ड असिस्टेंट और प्रोसेस सर्वर जैसे पदों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। अधिकांश पदों के लिए उम्मीदवार का इंटरमीडिएट (12वीं) या स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। स्टेनोग्राफर और टाइपिस्ट जैसे पदों के लिए टाइपिंग और शॉर्टहैंड का प्रमाण पत्र अनिवार्य रखा गया है। साथ ही उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा (तेलुगु/उर्दू) का ज्ञान होना चाहिए।
आयु सीमा और अंतिम तिथि
District Court Recruitment 2026: भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 34 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को तेलंगाना सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 13 फरवरी 2026 आवेदन की अंतिम तिथि है। वहीं उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को पदानुसार स्किल टेस्ट (टाइपिंग/शॉर्टहैंड) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन कर मेरिट सूची जारी की जाएगी।
कैसे करें आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा।
रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर दें।
आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार एक प्रिंट आउट ले लें।