Indore Chain Snatching Gang Busted : महिला से मंगलसूत्र छीनकर हुए थे रफूचक्कर, 200 कैमरों ने खोला ऐसा राज कि लॉकअप पहुंचते ही टूट गए हाथ-पैर

Ads

इंदौर के गुमास्ता नगर में महिला से मंगलसूत्र छीनने वाली गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। 200 से ज्यादा CCTV फुटेज की मदद से दो आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 4 लाख रुपये का सोने का सामान और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद की है।

  • Reported By: Niharika Gupta

    ,
  •  
  • Publish Date - June 15, 2026 / 09:45 AM IST,
    Updated On - June 15, 2026 / 09:49 AM IST

Indore Chain Snatching Gang Busted / Image Source : AI GENERATED

HIGHLIGHTS
  • महिला से मंगलसूत्र छीनने वाली गैंग गिरफ्तार।
  • 200 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंची पुलिस।
  • 4 लाख रुपये का सोने का सामान और चोरी की स्कूटी बरामद।

इंदौर : Indore Chain Snatching Gang Bustedमध्य प्रदेश के इंदौर की द्वारकापुरी थाना पुलिस ने महिला से मंगलसूत्र छीनने वाली एक शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत में आरोपी टूटे हाथ और लंगड़ाते हुए चलते नजर आए। पुलिस ने इनके पास से लाखों रुपये का मशरूका भी बरामद कर लिया है।

क्या है पूरा मामला ?

यह पूरी घटना 8 जून को गुमास्ता नगर में घटित हुई थी, जहां एक महिला से दोपहिया वाहन पर सवार बदमाशों ने सोने का मंगलसूत्र झपट लिया था।Indore Crime News Today यह वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए द्वारकापुरी पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने करीब 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

Indore Dwarkapuri Police Station Action माल खरीदने वाली पर भी हुई कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 4 लाख रुपये कीमत का सोने का मंगलसूत्र, पैंडल और वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की स्कूटी बरामद कर ली है। इसके साथ ही, चोरी का यह माल खरीदने वाले आरोपी शुभम रैकवार के खिलाफ भी पुलिस ने सख्त कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी पूरी कर ली है, वहीं माल खरीदने वाले को भी सह-आरोपी बनाकर कार्रवाई की गई है।

इन्हें भी पढ़ें :