Sarkari Naukari: 1.78 लाख टीचर्स की इसी साल जॉइनिंग, 11वीं और 12वीं कक्षा के शिक्षकों के लिए 57 हजार से ज्यादा नए पद

मई अंत तक वैकेंसी जारी हो जाएगी। अगस्त अंत तक परीक्षा की संभावित है।

Sarkari Naukari: 1.78 लाख टीचर्स की इसी साल जॉइनिंग, 11वीं और 12वीं कक्षा के शिक्षकों के लिए 57 हजार से ज्यादा नए पद

Bihar Teacher Bharti Exam 2023

Modified Date: May 5, 2023 / 01:59 pm IST
Published Date: May 5, 2023 1:59 pm IST

Bihar Teacher Bharti Exam 2023: पटना : बिहार में शिक्षकों के स्वीकृत 1 लाख 78 हजार 26 पदों के आरक्षण रोस्टर क्लियरेंस के लिए गुरुवार देर शाम सभी जिलों को रिक्तियां भेज दी गईं। मई अंत तक वैकेंसी जारी हो जाएगी। अगस्त अंत तक परीक्षा की संभावित है। साल के अंत तक चयनित अभ्यर्थियों को जॉइनिंग मिल जाएगी। कक्षा 6 से 8 तक लगभग 35 हजार पद कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों की प्रोन्नति से भरने के लिए रखा गया है।

छत्तीसगढ़ के इस जिले में स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास युवा इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, जानें पूरा डिटेल्स 

BPSC Vacancy 2023

Bihar Teacher Bharti Exam 2023: बीपीएससी के सचिव सह परीक्षा नियंत्रक रविभूषण ने बताया कि रिक्ति मिलने के एक सप्ताह के अंदर वैकेंसी जारी होगी। आवेदन के लिए एक महीने का समय होगा। अगस्त में परीक्षा लेकर रिजल्ट जल्द जारी हो जाएगा।

CG VYAPAM Vacancy 2023: सहायक शिक्षक, व्याख्यता सहित इन पदों पर बंपर भर्ती, कल से शुरू होगा आवेदन

Bihar Teacher Recruitment News

Bihar Teacher Bharti Exam 2023: परीक्षा में कक्षा 1 से 5 तक सामान्य अध्ययन का प्रश्न और कक्षा 6 से 8 व कक्षा 9-10 तथा कक्षा 11-12 के लिए सामान्य अध्ययन के साथ ही संबंधित विषय से भी प्रश्न होंगे। 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी। सिलेबस व परीक्षा पैटर्न अंतिम रूप से एक सप्ताह में तय हो जाएगा। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें 1 लाख 78 हजार 26 शिक्षकों की नई भर्ती को मंजूरी दी गई थी। कैबिनेट से पास होने के बाद शिक्षकों के सभी पदों को जिलों से रोस्टर क्लियरेंस के लिए भेज दिया गया है।जिलों से आरक्षण रोस्टर क्लियरेंस के बाद वैकेंसी BPSC को भेजी जाएगी।

Teacher Post me Bharti 2023

Bihar Teacher Bharti Exam 2023: कैबिनेट में प्राइमरी तक 85 हजार 477, क्लास 6 से 8 तक 1 हजार 745 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव पारित किया है। इसके अलावा 9 से 10 तक 33 हजार 186 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। साथ ही क्लास 11 से 12 तक 57 हजार 618 पद सृजित किए गए हैं। इन नई भर्तियों पर कुल 10 हजार 623 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown