BPSC 69th Result: बिहार पीएससी का रिजल्ट जारी, यहां देखे 10 टॉपर्स के नाम
BPSC 69th Result 2024: उज्ज्वल कुमार उपकार टॉपर बने हैं। दूसरे स्थान पर सर्वेश कुमार और तीसरा स्थान शिवम तिवारी को मिला है। टॉप दस उम्मीदवारों में छठा स्थान प्राप्त …

BPSC 69th Result 2024
BPSC 69th Result 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने आज 26 नवंबर 2024 मंगलवार को एकीकृत 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अंतर्गत विभिन्न सेवाओं का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। उज्ज्वल कुमार उपकार टॉपर बने हैं। दूसरे स्थान पर सर्वेश कुमार और तीसरा स्थान शिवम तिवारी को मिला है। टॉप दस उम्मीदवारों में छठा स्थान प्राप्त करने वाली क्रांति कुमारी एक मात्र महिला उम्मीदवार हैं।
टॉप दस में पहला स्थान बनाने वाले ओबीसी कैटेगेरी के उम्मीदवार हैं। इसमें ईबीसी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवार भी जगह बनाने में सफल हुए हैं। फाइनल रूप से 470 उम्मीदवारों को सफलता मिली है। साक्षात्कार में 972 उम्मीदवार उपस्थिति हुए थे, वहीं 33 अनुपस्थित थे। इसमें एक पद रिक्त रह गया। वहीं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के लिए 10 का चयन किया गया। इसमें साक्षात्कार के लिए 26 उम्मीदवार उपस्थति हुए, एक अनुपस्थित रह गए।
read more: इन जिलों में अनिश्चित काल के लिए बंद हुए सभी स्कूल-कॉलेज, राज्य सरकार ने जारी किए आदेश
BPSC 69th Result 2024, वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष 100 रिक्तियों के विरुद्ध 98 को सफल घोषित किया गया। दो पदों के लिए उम्मीदवार नहीं मिले। इन 100 पदों के लिए साक्षात्कार में 253 शामिल हुए और 9 अनुपस्थित रह गए। पुलिस उपाधीक्षक के तीन रिक्तियों के विरुद्ध एक उम्मीदवार का अंतिम रूप से चयन किया गया। परीक्षा 475 रिक्तियों के लिए हुई थी। इसमें पांच योग्य उम्मीदवार नहीं मिल सके। इसके लिए 31 अगस्त को लिखित परीक्षा हुई थी।
आयोग के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि रिजल्ट एकीकृत 69वीं प्रतियोगिता परीक्षा में सिर्फ पांच पदों पर उम्मीदवार नहीं मिले। शेष सभी 470 पदों पर उम्मीदवार मिल गए। इन चार अलग अलग पदों के लिए साक्षात्कार में 1295 उम्मीदवारों को आमंत्रित किया गया था। इसमें 1252 अभ्यर्थी साक्षात्कार में उपस्थित हुए थे। सिर्फ 43 अनुपस्थित हुए थे। आयोग की ओर से पूरी पारदर्शिता के साथ रिजल्ट तैयार कर वेबसाइट उपलब्ध करा दिया गया है।
read more: शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा DFO, महिला रेंजर ने लगाए सनसनीखेज आरोप
टॉप टेन की सूची-
उज्ज्वल कुमार उपकार
सर्वेश कुमार
शिवम तिवारी
पवन कुमार
विनित आनंद
क्रांति कुमारी
संदीप कुमार सिंह
रंजन भारती
चंदन कुमार
नीरज कुमार
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: BPSC 69th Result 2024: Bihar PSC result released, see names of 10 toppers here
यूथ कॉर्नर
और भी पढ़ें ›बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 11:59 pmपटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:44 pmलालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं
01 Oct 2026 | 11:19 pmगंडक कई स्थानों पर अब तक के उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर
01 Oct 2026 | 10:03 pmगांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई
01 Oct 2026 | 8:42 pmबिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों की ड्रेजिंग और वाटर ग्रिड आवश्यक : गडकरी
01 Oct 2026 | 5:33 pmगडकरी ने पेट्रोल में एथनॉल मिलाने से वाहनों को नुकसान पहुंचने के दावे को खारिज किया
01 Oct 2026 | 4:10 pmसम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री आवास के लॉन में झाड़ू लगाई
01 Oct 2026 | 2:53 pm