नई दिल्लीः IBPS Clerk Apply Link 2025: बैंकिंग सेवा में अपने करियर बनाने की सोच रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। दरअसल, इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से क्लर्क (कस्टमर सर्विस एसोसिएट) के पदों पर बंपर भर्तियां निकली है। IBPS ने 10277 रिक्त पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ibps।in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
IBPS Clerk Apply Link 2025: जारी भर्ती अधिसूचना के मुताबिक आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 (CRP CSA-XV) के तहत इस बार कुल 10,277 पदों पर नियुक्ति की जा रही है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और ये प्रक्रिया 21 अगस्त 2025 तक चलेगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। वहीं, ऐज लिमिट न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 28 साल तय की गई है। यानी उम्मीदवार की बर्थ डेट 2 अगस्त 1997 से पहले और 1 अगस्त 2005 के बाद की नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग और अन्य आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऐज लिमिट में छूट दी जाएगी।