फेस्टिवल ऑफर, यहां कम दाम में मिल रहा iPhone X

फेस्टिवल ऑफर, यहां कम दाम में मिल रहा iPhone X

फेस्टिवल ऑफर, यहां कम दाम में मिल रहा iPhone X
Modified Date: November 28, 2022 / 10:43 pm IST
Published Date: October 15, 2018 10:09 am IST

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पेटीएम पर चल रहे दशहरा फेस्टिव सेल ऑफर के तहत 2017 में लॉन्च हुए iPhone X को और भी सस्ते में खरीदा जा सकता है। पेटीएम मॉल पर सेल के तहत 89,358 रुपये की कीमत वाले Apple iPhone X (बेस मॉडल) को 49,000 रुपये से भी कम में खरीदने का मौका मिल रहा है।

यहां कंपनी 20,000 रुपये का कैशबैक वाउचर्स इस स्मार्टफोन को खरीदने पर ग्राहकों को दे रही है। ग्राहकों को इसके लिए ‘MOBFESTIVE20K’ कोड का इस्तेमाल करना होगा। ये कैशबैक अमाउंट ग्राहकों के पेटीएम वॉलेट में क्रेडिट किया जाएगा।

इसके अलावा ICICI कार्डहोल्डर्स को 2,500 रुपये की वैल्यू तक 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी। इसे यूजर के अकाउंट में 90 दिनों के भीतर ट्रांसफर कर दिया जाएगा। साथ ही चुनिंदा लोकेशन्स के लिए Paytm की ओर से पुराने स्मार्टफोन्स के साथ 18,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

iPhone X वॉटर रेजिस्टेंट है इसकी स्क्रीन 5.8 इंच की है और इसका रिजोलुशन 2436X1125 है। iPhone X में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। दोनों लेंस 12 मेगापिक्स के हैं और इनमे ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन दिया गया है।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में