NTA Extends Application Submission Date
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। (NTA Extends Application Submission Date) एजेंसी के मुताबिक़ छात्रों की मांग को देखते हुए यह बड़ा फैसला लिया है। NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया है कि जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके लिए यह आखिरी मौका है। एजेंसी ने साफ कहा है कि अब इसके बाद कोई और तारीख नहीं बढ़ाई जाएगी।
NTA के अनुसार अब छात्र 24 मई 2026 रात 11:50 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख भी 24 मई रात 11:50 बजे तक तय की गई है। इसके अलावा आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो 26 मई से 28 मई 2026 तक खुली रहेगी।
📢 Good news for UGC-NET June 2026 aspirants!
NTA has extended the last date for application submission — responding to requests from students across the country.
🗓️ New deadlines:
✅ Application form: 24 May (upto 11:50 PM)
💳 Fee payment: 24 May (upto 11:50 PM)
✏️ Correction… pic.twitter.com/vjXkcoaO2s— National Testing Agency (@NTA_Exams) May 23, 2026
UGC-NET परीक्षा देश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए पात्रता तय करने के लिए आयोजित की जाती है। (NTA Extends Application Submission Date) यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होती है। उम्मीदवारों का चयन पेपर-1 और पेपर-2 में मिले कुल अंकों के आधार पर किया जाता है।
बता दें कि, NTA ने NEET-UG 2026 के उम्मीदवारों के लिए भी एक नई सुविधा शुरू की है। अब परीक्षा शुल्क रिफंड पाने वाले छात्र पोर्टल पर जाकर अपने बैंक खाते की जानकारी दे सकते हैं। एजेंसी ने बताया कि इसके लिए विशेष लिंक NEET-UG रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में जाकर बैंक डिटेल्स भर सकते हैं।
NTA के मुताबिक, बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तारीख 27 मई 2026 रात 11:50 बजे तक है। (NTA Extends Application Submission Date) इसके बाद शुल्क वापसी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम फिर बढ़े, 10 दिन में लगभग पांच रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
जम्मू में पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज को बाहर निकालने के लिए तोड़फोड़ अभियान रोका
ओडिशा पुरातत्व विभाग ने धरोहरों के संरक्षण के लिए आईआईटी खड़गपुर, एसपीए भोपाल से हाथ मिलाया
ओडिशा पुरातत्व विभाग ने धरोहरों के संरक्षण के लिए आईआईटी खड़गपुर, एसपीए भोपाल से हाथ मिलाया
देश में पेट्रोल-डीजल की समग्र किल्लत नहीं, कुछ जगहों पर स्थानीय समस्याः इंडियन ऑयल