(Parliament Jobs/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Parliament Jobs: देश के सबसे बड़ी लोकतांत्रिक संस्था संसद में नौकरी (Parliament Jobs) करना कई युवाओं का सपना होता है। लोगों की धारणा है कि संसद में सिर्फ संसद ही काम करते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। लोकसबा और राज्यसभा सचिवालय के कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए अलग-अलग पदों पर अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति की जाती है। इन पदों के लिए समय-समय पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाती है।
संसद सचिवालय में नौकरियों (Parliament Jobs) को मुख्य रूप से चार श्रेणियों में बांटा गया है। इनमें ग्रुप A, ग्रुप B, ग्रुप C और ग्रुप D शामिल हैं। हर ग्रुप के पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता, जिम्मेदारियां और वेतन तय किए जाते हैं। उम्मीदवार अपनी पढ़ाई और योग्यता के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ग्रुप A में वरिष्ठ अधिकारी, रिसर्च ऑफिसर, एडिटर और अन्य उच्च पद शामिल होते हैं। इन पदों के लिए (Parliament Jobs Qualification) आमतौर पर ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की योग्यता मांगी जाती है। इनकी जिम्मेदारी संसद से जुड़े महत्वपूर्ण कामों को संभालना होता है। वहीं ग्रुप B में असिस्टेंट ऑफिसर, सेक्शन ऑफिसर, अनुवादक, रिपोर्टर और सुपरवाइजरी पद आते हैं। इन पदों के लिए सामान्य तौर पर ग्रेजुएशन जरूरी होता है। कई पदों पर बेहतर कम्युनिकेशन स्किल और संबंधित अनुभव भी मांगा जा सकता है।
ग्रुप C के तहत क्लर्क, जूनियर क्लर्क, स्टेनोग्राफर और डेटा एंट्री ऑपरेटर जैसे पदों पर भर्ती होती है। इन पदों के लिए कई बार 12वीं पास योग्यता मांगी जाती है जबकि कुछ पदों के लिए ग्रेजुएशन जरूरी हो सकता है। ग्रुप D में अटेंडेंट, ड्राइवर, सुरक्षा कर्मचारी और अन्य सहायक पद शामिल होते हैं। इन पदों के लिए सामान्य तौर पर 10वीं या 12वीं पास योग्यता मांगी जाती है। कुछ पदों के लिए अतिरिक्त तकनीकी योग्यता भी जरूरी हो सकती है।
संसद सचिवालय में वेतन (Parliament jobs salary) पद और ग्रुप के अनुसार तय होता है। ग्रुप A के पदों पर शुरुआती बेसिक सैलरी करीब 56,100 रुपये या उससे अधिक हो सकती है। ग्रुप B में बेसिक वेतन लगभग 35,400 से 44,900 रुपये तक होता है। ग्रुप C के पदों पर शुरुआती वेतन करीब 19,900 से 25,500 रुपये तक हो सकता है। वहीं ग्रुप D के कर्मचारियों को लगभग 18,000 रुपये शुरुआती बेसिक सैलरी मिल सकती है। इसके अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं।