तिरुवनंतपुरम, 16 सितंबर (भाषा) केरलम मंत्रिमंडल ने राज्य में निवेश प्रस्तावों को सुगम बनाने और तेज मंजूरी देने के मकसद से ‘सरल केरलम’ पहल को बुधवार को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने बताया कि इस योजना के तहत सरकार 19 मौजूदा कानूनों में संशोधन करेगी।
यह पहल ‘‘एक राज्य, एक मंजूरी, एक दस्तावेज’’ के सिद्धांत पर आधारित होगी और इसके तहत निवेश मंजूरी के लिए एकल खिड़की (सिंगल विंडो) व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘योजना के तहत 25 करोड़ रुपये से 50 करोड़ रुपये तक के निवेश प्रस्तावों पर जिला स्तर पर विचार किया जाएगा, जबकि 50 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को राज्य स्तर पर ही देखा जाएगा।’’
उन्होंने कहा कि इसके लिए एक समिति का गठन किया गया है और विभिन्न विभागों के लिए निवेश प्रस्तावों की जांच की समयसीमा तय की गई है। केरलम राज्य औद्योगिक विकास निगम (केएसआईडीसी) इस प्रक्रिया का समन्वय करेगा।
सतीशन ने कहा, ‘‘एक बार प्रस्ताव मिलने के बाद संबंधित विभागों को तय समयसीमा के भीतर उसकी जांच पूरी कर अपनी प्रतिक्रिया देनी होगी।’’
भाषा
यासिर अजय
अजय