मनिका प्लास्टेक के आईपीओ को 28.14 गुना अभिदान

Ads

मनिका प्लास्टेक के आईपीओ को 28.14 गुना अभिदान

  •  
  • Publish Date - September 16, 2026 / 10:12 PM IST,
    Updated On - September 16, 2026 / 10:12 PM IST

नयी दिल्ली, 16 सितंबर (भाषा) प्लास्टिक उत्पाद बनाने वाली कंपनी मनिका प्लास्टेक लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन बुधवार को 28.14 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के आईपीओ में 2,13,86,919 शेयर की पेशकश के मुकाबले 60,18,61,476 शेयर के लिए बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) के लिए आरक्षित हिस्से को 63.09 गुना अभिदान मिला। खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 22.72 गुना बोलियां मिलीं और पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 10.94 गुना अभिदान मिला।

आईपीओ के लिए 40-43 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया है। यह 92.5 करोड़ रुपये के नए शेयर और 76,74,418 शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण है।

भाषा

यासिर अजय

अजय