पटना: Patna HC Vacancy 2022 नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आया है। दरसअल पटना हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर के पद पर बंपर भर्ती निकली है। सबसे अहम बात ये है कि इस पद के लिए 12वीं पास युवा भी आवेदन कर सकेंगे।
Patna HC Vacancy 2022 जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती कुल 129 पदों पर होनी है, जिसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास तय की गई है। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए 29 मार्च तक का समय दिया गया है।