नई दिल्लीः NTPC Recruitment 2025 नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी NTPC में नौकरी करने की चाह रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। यहां इन दिनों बंपर भर्तियां निकली हुई है। कुल 80 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। एनटीपीसी ने एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी थी, जिसकी अंतिम डेट आज 19 मार्च 2025 है. इच्छुक उम्मीदवार careers.ntpc.co.in पर जाकर देर शाम तक अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं.
NTPC Recruitment 2025 जारी भर्ती अधिसूचना के मुताबिक भर्ती अभियान का उद्देश्य 80 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 50 रिक्तियां कार्यकारी (वित्त सीए/सीएमए – इंटर) के लिए हैं, 20 कार्यकारी (वित्त सीए/सीएमए – बी) के लिए हैं, और 10 कार्यकारी (वित्त सीए/सीएमए – ए) के लिए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्सएसएम श्रेणी और महिला उम्मीदवारों को फीस के भुगतान से छूट दी गई है।
कार्यकारी (वित्त सीए/सीएमए- इंटर): उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और उसे सीए/सीएमए इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना चाहिए।
कार्यकारी (वित्त सीए/सीएमए- बी): उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक होना आवश्यक है, साथ ही वह पूर्णतः योग्य सीए/सीएमए होना चाहिए।
कार्यकारी (वित्त सीए/सीएमए- ए): इस पद के लिए भी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक डिग्री और पूरी तरह योग्य सीए/सीएमए होना अनिवार्य है।
एनटीपीसी में कार्यकारी (वित्त) पदों के लिए आकर्षक वेतन संरचना निर्धारित की गई है। कार्यकारी (वित्त सीए/सीएमए – इंटर) पद के लिए 71,000 रुपये प्रति माह, कार्यकारी (वित्त सीए/सीएमए – बी) पद के लिए 90,000 रुपये प्रति माह, और कार्यकारी (वित्त सीए/सीएमए – ए) पद के लिए 1,25,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। यह वेतनमान उम्मीदवारों की योग्यता और अनुभव के आधार पर तय किया गया है, जिससे उन्हें एक बेहतर करियर ग्रोथ का अवसर मिलेगा। इसके अलावा, कर्मचारियों को मकान किराया भत्ता (एच.आर.ए.) और चिकित्सा सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) में कुल 80 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इनमें कार्यकारी (वित्त सीए/सीएमए - इंटर, बी, ए) पद शामिल हैं।
NTPC के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 19 मार्च 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
कार्यकारी (वित्त सीए/सीएमए- इंटर): उम्मीदवार के पास स्नातक डिग्री और सीए/सीएमए इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना चाहिए। कार्यकारी (वित्त सीए/सीएमए- बी): उम्मीदवार को स्नातक डिग्री और पूर्ण सीए/सीएमए होना चाहिए। कार्यकारी (वित्त सीए/सीएमए- ए): उम्मीदवार को स्नातक डिग्री और पूर्ण सीए/सीएमए होना चाहिए।
आवेदन शुल्क क्या है?
सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्सएसएम श्रेणी और महिला उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है।