देश के लाखों लोगों को नौकरी का मौका! सरकार ने शुरू किया नया पोर्टल सक्षम, जानें इसकी बड़ी बातें

देश के लाखों लोगों को नौकरी का मौका! सरकार ने शुरू किया नया पोर्टल सक्षम, जानें इसकी बड़ी बातें

देश के लाखों लोगों को नौकरी का मौका! सरकार ने शुरू किया नया पोर्टल सक्षम, जानें इसकी बड़ी बातें
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: March 4, 2021 9:24 am IST

नई दिल्ली। देश के लाखों लोगों को नौकरी देने के लिए अब सरकार ने नया तरीका निकाला है। योजनाओं की झड़ी लगाने के बाद अब सरकार ने डिजिटल के जरिए लोगों को रोजगार देने के लिए सक्षम पोर्टल ( www.sakshamtifac.org ) की शुरूआत की है। इस पोर्टल के जरिए देश के लाखों लोगों को सीधे नौकरी मिल सकती है। दरअसल इस पोर्टल के जरिए से एमएसएमई कंपनियों का श्रमिकों से सीधा संपर्क करवाया जाएगा। इससे कई लोगों को रोजगार मिलने में मदद होगी।

Read More News: भाजपा हमें हिंदुत्व का पाठ ना पढ़ाएं, सावरकर को भारत रत्न क्यों नहीं दिया- ठाकरे

बता दें कि सरकार की सक्षम पोर्टल में हर बड़ी कंपनी जुड़ी हुई है। आपको बता दें कि इस पोर्टल की शुरूआत अभी पायलट प्रोजेक्ट पर की गई है। जिसके चलते अभी कुछ जिलों में ही इस पोर्टल की शुरूआत हुई है। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, देश के दस लाख लोगों को रोजगार का अवसर उपलब्ध करवाए जाने की सुविधा है।

Read More News: भारत बायोटेक का ‘कोवैक्सीन’ 81 प्रतिशत प्रभावी, तीसरे चरण के परीक्षण के आए परिणाम

युवाओं को असानी से रोजगार उपब्ध करने के लिए टाइफैक ने एमएसएमई की जरूरतों और श्रमिकों के कौशल को आपस में जोड़कर ‘सक्षम’ नाम के इस रोजगार पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल की शुरुआत इस लक्ष्य के साथ की गई है कि इससे श्रमिकों को नौकरी मिलने की प्रक्रिया के बीच आने वाले बिचौलिए ठेकेदार खत्म हो जाएंगे और श्रमिकों को अपने टैलेंट के हिसाब से नौकरी मिल पाएगी। साथ ही अगर आप कोई ट्रेनिंग लेना चाहते हैं तो इसे लेकर भी इसमें जानकारी दी गई है।

Read More News: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से पहले शशिकला का राजनीति से संन्यास.. कही ये बड़ी बात

सोशल मीडिया सहित विभिन्न चैनलों के माध्यम से पूरे देश में श्रमिक और एमएसएमई के बीच इसे लोकप्रिय बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न राज्य सरकारों और एमएसएमई समूहों आदि के साथ भी चर्चा चल रही है। इसमें लोग मुफ्त में अपनी जानकारी दे सकते हैं।


लेखक के बारे में