सरकारी नौकरीः 16,500 असिस्‍टेंट टीचर्स के पदों पर निकली भर्ती, जानिए भर्ती से संबंधित सभी जानकारी

सरकारी नौकरीः 16,500 असिस्‍टेंट टीचर्स के पदों पर निकली भर्ती, जानिए भर्ती से संबंधित सभी जानकारी

सरकारी नौकरीः 16,500 असिस्‍टेंट टीचर्स के पदों पर निकली भर्ती, जानिए भर्ती से संबंधित सभी जानकारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: December 26, 2020 11:19 am IST

नईदिल्ली। वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन (WBBPE) ने असिस्‍टेंट टीचर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 16,500 असिस्‍टेंट टीचर्स की भर्ती की जानी है जिसके लिए WBTET 2014 क्‍वालिफाइड उम्‍मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट wbbprimaryeducation.org पर जारी है तथा 06 जनवरी 2021 को बंद कर दी जाएगी। 

read more: शिक्षक, लाइब्रेरियन सहित इन पदों के लिए निकली भर्ती, 4 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, SC, ST, OBC तथा अन्‍य कैटेगरी से संबद्ध उम्‍मीदवारों को नियमानुसार रिज़र्वेशन का लाभ दिया जाएगा। नेशनल काउंसिल फॉर टीचर्स एजुकेशन द्वारा निर्धारित ट्रेनिंग क्‍वालिफिकेशन पूरा करने वाले उम्‍मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्‍मीदवार को WBTET 2014 क्‍वालिफाइड होना भी अनिवार्य है।

read more: शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कांकेर में प्रवेश हेतु पंजीयन 26 एवं 27 दि…

आवेदन करने के लिए अनारक्षित कैटैगरी के उम्‍मीदवारों को 200/- रुपये तथा आरक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों को 50/- रुपये जमा करने होंगे। उम्‍मीदवारों का चयन एक वॉक-इन इंटरव्‍यू के माध्‍यम से किया जाएगा। चयनित होने पर उम्‍मीदवार को 28,900 रुपये के बेसिक-पे पर नौकरी पर रखा जाएगा। 

read more:  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर निकली भर्ती, 6 जनवरी तक क…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com