Chhattisgarh Dhana Kharidi News: धान खरीदी केंद्र में धान की बोरियों में डाला जा रहा था पानी! IBC24 की खबर के बाद कलेक्टर का बड़ा एक्शन, BJP विधायक बोले- कांग्रेस का खेल?
Chhattisgarh Dhana Kharidi News: धान खरीदी केंद्र में धान की बोरियों में डाला जा रहा था पानी! IBC24 की खबर के बाद कलेक्टर का बड़ा एक्शन, BJP विधायक बोले- कांग्रेस का खेल?
Chhattisgarh Dhana Kharidi News/Image Source: IBC24
- IBC24 की खबर का असर
- धान में पानी डालने का वीडियो वायरल
- कलेक्टर ने बिठाई जांच
रायपुर: Chhattisgarh Dhana Kharidi News: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केंद्र में धान की बोरियों में पानी डालने के मामले में प्रशासन हरकत में आ गया है। IBC24 की खबर सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
धान में पानी डालने का वीडियो वायरल (Chhattisgarh rice procurement)
Chhattisgarh Dhana Kharidi News: जानकारी के अनुसार भलेरा धान खरीदी केंद्र में धान की बोरियों में पानी डालने का वीडियो सामने आया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए Dr. Gaurav Singh ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जांच टीम का नेतृत्व सहायक आयुक्त Vinay Shukla कर रहे हैं। टीम में सहकारिता विस्तार अधिकारी Sumit Dadsena और सहकारिता निरीक्षक Ashok Sahu को भी शामिल किया गया है। यह टीम खरीदी केंद्र में रखे धान, भंडारण व्यवस्था और संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है।
दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशाना (Dhana bori mein paani)
इधर इस मामले को लेकर Deepak Baij ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार धान का उठाव नहीं कर रही है, जिसके कारण धान खरीदी केंद्रों में हजारों क्विंटल धान पड़ा हुआ है। धान के सूखने से नुकसान हो रहा है और अपने को बचाने के लिए कर्मचारी धान में पानी डाल रहे हैं। दीपक बैज ने सरकार से मांग की है कि किसानों के हित में तुरंत धान का उठाव कराया जाए ताकि नुकसान से बचा जा सके और इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।
BJP ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया (CG rice scam)
Chhattisgarh Dhana Kharidi News: वहीं इस मामले में भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। हालांकि उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे कांग्रेस का हाथ हो सकता है। उनका कहना है कि संभव है कि कांग्रेस अपने लोगों से धान में पानी डलवा रही हो ताकि वर्तमान भाजपा सरकार को बदनाम किया जा सके। पुरंदर मिश्रा ने यह भी कहा कि जब कांग्रेस शासन में थी, तब भी कई जगहों पर धान को पानी में डुबाकर लिया जाता था। उनका तर्क है कि इस मामले की जाँच में सच्चाई सामने आएगी और दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Facebook


