Viral Matka Cooler Trick : कूलर के अंदर मटका रखते ही मिलेगी AC जैसी ठंडक? सोशल मीडिया पर वायरल इस देसी जुगाड़ का जानें पूरा सच

गर्मी बढ़ने के साथ सोशल मीडिया पर कूलर की टंकी में मटका रखने का देसी जुगाड़ वायरल हो रहा है। दावा है कि इससे कूलर की हवा बर्फ जैसी ठंडी हो जाती है, लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह पूरी तरह AC जैसा असर नहीं दे सकता और इसका असर सीमित होता है।

Viral Matka Cooler Trick : कूलर के अंदर मटका रखते ही मिलेगी AC जैसी ठंडक? सोशल मीडिया पर वायरल इस देसी जुगाड़ का जानें पूरा सच

Viral Matka Cooler Trick / Image Source ; AI

Modified Date: April 22, 2026 / 02:07 pm IST
Published Date: April 22, 2026 2:07 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गर्मी में वायरल हुआ कूलर-मटका जुगाड़
  • इवैपोरेटिव कूलिंग से पानी थोड़ा ठंडा हो सकता है
  • एक्सपर्ट्स ने कहा—AC जैसी ठंडक संभव नहीं

नई दिल्ली : Viral Matka Cooler Trick अप्रैल का महीना खत्म होते-होते गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखा दिया है। लू और उमस के बीच जब पंखे और कूलर गर्म हवा फेंकने लगते हैं, तब सोशल मीडिया पर एक पुराना देसी नुस्खा वायरल हो रहा है वो है कूलर की टंकी में मटका रखना। दावा किया जा रहा है कि यह छोटा सा बदलाव कूलर की हवा को बर्फ जैसी ठंडी कर देगा। लेकिन क्या वाकई मिट्टी का एक मटका चिलचिलाती धूप को मात दे सकता है? आइए जानते हैं इस जुगाड़ की हकीकत।

How to make cooler air colder कूलर का पानी कैसे रहेगा ठंडा ?

मिट्टी का मटका प्राकृतिक रूप से पानी ठंडा करने के लिए जाना जाता है, जिसे विज्ञान में इवेपोरेटिव कूलिंग कहते हैं। लोग कूलर के अंदर छेद करके उसमें नया कोरा मटका फिट कर देते हैं। तर्क यह है कि मटके के संपर्क में आने से कूलर का पानी ठंडा रहेगा और घास से गुजरने वाली हवा का तापमान गिर जाएगा।

क्रॉस वेंटिलेशन होगा ज्यादा प्रभावित

हालाँकि, एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसके दो पहलू हैं। मटका पानी को थोड़ा ठंडा जरूर रख सकता है, लेकिन कूलर के बंद और नमी वाले हिस्से में यह अपनी पूरी क्षमता से काम नहीं कर पाता। इसके बजाय, उमस भरे मौसम में कूलर के पानी में बर्फ डालना और कमरे में क्रॉस वेंटिलेशन मटका रखने से कहीं ज्यादा प्रभावी साबित होता है। Desi Jugaad for Summer अगर आप यह नुस्खा आजमाना चाहते हैं, तो हमेशा नया मटका इस्तेमाल करें और उसे अच्छी तरह धो लें ताकि मिट्टी पंप को जाम न करे।

AC जैसी ठंडक की न करे उम्मीद

कूलर में मटका रखना एक किफायती और’नॉस्टैल्जिक’ प्रयोग तो हो सकता है, लेकिन इसे AC जैसी ठंडक की उम्मीद करना सही नहीं होगा। अंत में, मिट्टी की सोंधी खुशबू और हल्की ठंडी हवा मन को सुकून जरूर दे सकती है, पर असली राहत सही वेंटिलेशन और ठंडे पानी के इस्तेमाल से ही मिलेगी।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.