लाइव बुलेटिन के दौरान महिला न्यूज एंकर के गिर गए दांत, बखूबी पूरा किया बुलेटिन.. सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

Ads

लाइव बुलेटिन के दौरान महिला न्यूज एंकर के गिर गए दांत, बखूबी पूरा किया बुलेटिन.. सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

  •  
  • Publish Date - July 18, 2020 / 09:01 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

यूक्रेन। लाइन शो के दौरान एक एंकर को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है चाहे वो न्यूज बुलेटिन हो या फिर कोई और शो। यूक्रेन की एक एंकर ने जिस तरह से एक विचित्र स्थिति को संभाला है, उसे देखकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है। 

पढ़ें- समंदर में मिली अनोखी मछली, हूबहू इंसानों जैसे होठ और दांत.. तस्वीरे…

देखिए वीडियो-

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक यूक्रेनी एंकर मारीचका पाडाल्को लाइव शो में न्यूज रिपोर्ट पढ़ रही थीं, तभी उनका एक दांत टूट जाता है। हालांकि, इस दौरान वह बेहद शांति से न्यूज रिपोर्ट पेश करती हैं और किसी को पता नहीं चलने देती है कि उनका दांत टूट गया है। 

पढ़ें- लुटेरी दुल्हन: शादी के अगले दिन जेवर और कैश लेकर फरार हो गई दुल्हन, घर वालों …

पाडाल्को ने अपने पोस्ट के साथ लिखा कि ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगा था कि यह घटना किसी के ध्यान में नहीं आएगी। लेकिन हमने अपने दर्शकों का ध्यान कम करके आंका। उन्होंने बताया कि 10 साल पहले उनकी बेटी ने खेलते वक्त एक अलार्म घड़ी को उनके मुंह की तरफ फेंक दिया था, जिस कारण उनका दांत टूट गया। उन्होंने उसकी जगह दूसरा दांत लगवाया था, जो अब टूटा है। 

पढ़ें- लॉकडाउन में बेटे की शादी में बजवाया डीजे, अब दूल्हा, दूल्हे का पिता…

मारीचका पाडाल्को ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पोस्ट किया और इस लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने लिखा कि न्यूज प्रजेंटर के तौर पर कार्य करते हुए मुझे 20 साल हो गए हैं, लेकिन यह शायद मेरा सबसे अजीब अनुभव है। 

पढ़ें- खदान में मिले खास पत्थर ने बदल दी शख्स की किस्मत, रातों-रात करोड़पत…

उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद उनके एक साथी ने कहा कि आपकी प्रतिक्रिया ऐसी थी जैसे कि आप हर दिन अपने दांत खोती हैं। पाडाल्को ने आगे कहा कि नहीं ऐसा नहीं है। इस घटना के बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पाडाल्को ने कहा कि उन्हें जो समर्थन मिला है, उसके लिए वह सबकी आभारी हैं।