GPM Kidnapping Video: छत्त्तीसगढ़ में दिनदहाड़े कारोबारी का अपहरण, पुलिस बनकर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, CCTV फुटेज देख पुलिस के भी उड़े होश

Ads

GPM Kidnapping Video: छत्तीसगढ़ में एक व्यवसायी का अपहरण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो अज्ञात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है।

GPM Kidnapping Video/Photo Credit: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • पुलिस बनकर आए दो बदमाशों ने व्यवसायी का किया अपहरण
  • पूरी वारदात CCTV कैमरे में हुई कैद, फुटेज पुलिस के हाथ लगा
  • BNS और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी

GPM Kidnapping Video: छत्तीसगढ़ में बदमाशों के हौसलें बुलद है, आजकल कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहें हैं। इसी बीच गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम उषाढ में दिनदहाड़े एक व्यवसायी का अपहरण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस बनकर आए दो अज्ञात बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, अपहरण का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है, जिसमें किडनैपर व्यवसायी का अपहरण करते हुए साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। ​

GPM Kidnapping Video मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम उषाढ निवासी दुर्गा यादव ने पुलिस को बताया कि उनके पति गिरीश यादव घर पर ही किराना, छड़-सीमेंट और आटा चक्की का व्यवसाय करते हैं। दोपहर करीब 11:00 बजे जब उनके पति घर के गलियारे में सो रहे थे और बेटा पंकज दुकान पर था, तभी एक नीले रंग की कार से दो अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे। बदमाशों ने दुकान से सिगरेट-पानी खरीदा और पंकज से उसके पिता के बारे में पूछा।

पिस्तौल दिखाकर धमकाया

पंकज जैसे ही अपने पिता को बुलाने अंदर जाने लगा, दोनों बदमाश जबरन घर में घुस गए। उन्होंने सो रहे गिरीश यादव को उठाया और स्टील रंग की पिस्तौल अड़ाकर खुद को पुलिसवाला बताया। विरोध करने पर बदमाशों ने पैर में गोली मारने की धमकी दी और गिरीश यादव को जबरन कार में बैठाकर बरौर बस्ती की ओर ले गए। बेटा पंकज कार के नंबर का कुछ हिस्सा OD 8552 ही देख पाया था। अब सामने आया सीसीटीवी फुटेज भी इस मामले में पुलिस के लिए बड़ा सुराग बन गया है। ​

आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी

GPM Kidnapping Video घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत बरौर निवासी परिचित बम्पी जायसवाल को फोन किया था। बम्पी के कहने पर उसके छोटे भाई मनीष जायसवाल ने बरौर में कार को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन बदमाश गाड़ी को मरवाही की तरफ तेजी से भगा ले गए। इसके बाद पीड़िता ने अपने भाई सुदर्शन यादव के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा 140(3), 3(5), 333, 351(3) और आर्म्स एक्ट 25, 27 के तहत केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

 

ये भी पढ़ें 

व्यवसायी का अपहरण कहां हुआ?

यह घटना छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम उषाढ में हुई।

बदमाशों ने अपहरण कैसे किया?

आरोपी पुलिसकर्मी बनकर घर पहुंचे, पिस्तौल दिखाकर धमकाया और व्यवसायी को जबरन कार में बैठाकर ले गए।

क्या घटना का कोई वीडियो सामने आया है?

हां, पूरी वारदात CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है और फुटेज पुलिस के पास जांच के लिए मौजूद है।

पुलिस ने किन धाराओं में मामला दर्ज किया है?

पुलिस ने BNS की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत केस दर्ज किया है।

क्या आरोपियों की पहचान हो गई है?

फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस CCTV फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर जांच कर रही है।