नई दिल्ली: writes Tula Rashi in bank deposit सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए ये कहा नहीं जा सकता है। सोशल मीडिया ने कई लोगों को रातोंरात स्टार बना दिया तो कुछ लोगों की पोल भी सोशल मीडिया की वजह से ही खुल गई। ऐसी ही एक तस्वीर इन दिनों जमकर वायरल हो रही है, जिसमें पैसे जमा करने बैंक गए शख्स ने जमा पर्ची में राशि की जगह ऐसी चीज लिख दी जिसे देखकर आपकी हंसी रोके नहीं रुकेगी। शख्स की जमा पर्ची सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
Read Mroe: दूल्हे ने बारातियों के लिए मांगी ऐसी चीज, मना करने पर किया शादी से इनकार
writes Tula Rashi in bank deposit इस Deposit Slip के ऊपरी हिस्से पर लिखी जानकारी के अनुसार, यह मामला इंडियन बैंक की मुरादाबाद शाखा का है। दरअसल, एक शख्स बैंक में पैसे जमा कराने गया था, लेकिन उसने Deposit Slip में तमाम जानकारियां सही लिखने के बाद अमाउंट वाले कॉलम में राशि की जगह ‘तुला’ लिख दिया। जहां अमाउंट को हिंदी में राशि लिखा गया था। शायद खाता धारक को लगा हो कि बैंक वाले उससे उसकी राशि पूंछ रहे होंगे। फिलहाल, स्लिप पर बैंक की मुहर के साथ 12 अप्रैल की तारीख भी है, जिससे यह तो साफ हो जाता कि इस गलती के बावजूद भी बैंक वालों ने खाताधारक के पैसे जमा कर लिए।
Read More: #NindakNiyre: भागवत की DNA थ्योरी में छिपा है अखंड भारत का रहस्य!
वैसे इस फोटो को 16 अप्रैल को ट्विटर यूजर @NationFirst78 ने शेयर किया था, लेकिन ये तस्वीर अब एक बार फिर से ऑनलाइन वायरल हो रही है। फोटो के साथ कैप्शन में लिखा था- कितने तेजस्वी लोग हैं। बहुत से लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। कुछ ने लिखा कि कहां से आते हैं ये लोग? लगता है तुला राशि वाले इस तरह के कारनामे करते रहते हैं? वैसे क्या आपने कभी ऐसी गलती की है? कमेंट करके हमें जरूर बताएं।