एक साथ 9 बच्चों को जन्म देने वाली महिला का एक महीने बाद ऐसा है हाल, सरकार ने की मदद

एक साथ 9 बच्चों को जन्म देने वाली महिला का एक महीने बाद ऐसा है हाल, सरकार ने की मदद

एक साथ 9 बच्चों को जन्म देने वाली महिला का एक महीने बाद ऐसा है हाल, सरकार ने की मदद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: June 4, 2021 9:09 am IST

नई दिल्ली। 25 साल की महिला ने दो नहीं तीन नहीं बल्कि 9 बच्चों को जन्म देकर पूरी दुनिया में छा गई। सरकार ने महिला और बच्चों के इलाज के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। जिसके चलते आज मां के साथ-साथ बच्चे स्वस्थ है।

Read More News: आज से खुलेंगी विदेशी शराब की फुटकर और प्रीमियम दुकानें, आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश, जानें समय 

पिछले महीने ही पश्चिमी अफ्रीका के माली हलीमा नाम की महिला ने एकसाथ नौ बच्चों को जन्म दिया था। जन्म के बाद बच्चों की हालत भी नाजुक बनी हुई थी। महिला को भी दिलीवरी के बाद सांस लेने में परेशानी हो रही थी, हालांकि अब एक महीने उपचार के बाद हालात में सुधार हुआ हैं

मोरक्को के इस अस्पताल ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि 4 मई को एक माली महिला ने जिन नौ बच्चों को जन्म दिया, उनकी सेहत अच्छी हो रही है लेकिन उन्हें दो महीने और निगरानी में रखने की जरूरत है। इन 9 बच्चों में पांच लड़कियां और चार लड़के हैं। बच्चों की मां इनके पास ही रह रही है।

Read More News:  मरीजों की संख्या हुई 1 हजार, एयरलिफ्ट कर आज इंदौर लाएंगे 12 हजार इंजेक्शन 

ऐन बोरजा क्लिनिक के प्रवक्ता अब्देलकोद्दस हाफसी ने कहा कि ये नौ बच्चे अब बिना किसी मेडिकल उपकरण के सांस ले रहे हैं। वो सांस लेने में होने वाली दिक्कत से उबर चुके हैं। हाफसी ने कहा, ‘इन बच्चों को बिना किसी चिकित्सा सहायता के जिंदगी शुरू करने में अभी डेढ़ से दो महीने का समय और लगेगा’ 10 डॉक्टर और 25 नर्सों की मेडिकल टीम ने ऑपेरशन के जरिए ये डिलीवरी कराई थी।

Read More News:  जूडा की हड़ताल…क्या कर रही सरकार…जूडा के ऐलान के बाद सरकार क्या कदम उठाएगी?


लेखक के बारे में