बेमेतरा। जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर नवागढ मार्ग पर ग्राम झालम में लोगो ने वैश्विक माहामारीरी कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता का परिचय दिया है और गांव की मुख्य सीमा में बेरिकेड्स लगा दिए हैं, गांव में बिना अनुमति प्रवेश निषेध कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें- UK के प्रधानमंत्री कोरोना पॉजिटिव, पीएम मोदी ने ट्वीट कर की जल्द स्…
दरअसल कोरोना वायरस के मद्देनज़र झालम में लोगो ने सरपंच की सहमति के बाद बाहरी व्यक्ति के गांव में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है । गांव वालों को भी प्रवेश द्वार पर साबुन से हाथ धोने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है । बाहरी व्यक्ति को सरपंच के अनुमति के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है जिससे कोरोना के प्रकोप से बचा जा सके।
ये भी पढ़ें- 14 अप्रैल तक सभी घरेलु उड़न रद्द, कोविड 19 के बढ़ते प्रकोप को लेकर …
बाहरी व्यक्ति को गांव में आने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। वहीं बिना काम के गांव के व्यक्तियों को बाहर भी आने जाने नहीं दिया जा रहा है साथ ही गांव के अंदर लोगों को समझाइश भी दी जा रही है। गांव के सरपंच टेकुराम साहू ने बताया कि कोरोना वायरस के मद्देनजर गांव में यह तरकीब अपनाई गई है।