ये क्या, इस देश में क्वारेंटाइन में रह रहे कोरोना संदिग्ध बनाने लगे संबंध, तैनात करने पड़े गार्ड !
ये क्या, इस देश में क्वारेंटाइन में रह रहे कोरोना संदिग्ध बनाने लगे संबंध, तैनात करने पड़े गार्ड !
युगांडा। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने कई देशों ने पूरी तरह से लॉकडाउन कर लिया है और सोशल डिस्टेंसिंग के कड़े नियम लागू कर दिए हैं। हालांकि, युगांडा में एक चिंताजनक ट्रेंड देखने को मिल रहा है। युगांडा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने खुलासा किया है कि सरकारी क्वारनटीन में रह रहे तमाम लोगों ने एक-दूसरे के साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया है।
पढ़ें- स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करने वाले गिरफ्तार, सीएम ने दिए आरोपियों पर NSA लगा.
स्वास्थ्य मंत्रालय के स्थायी सचिव डियाना अटविने ने रेडियो वन में कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा इस बात की चिंता है कि इससे कोरोना वायरस महामारी को रोकने की कोशिशों पर पानी फिर जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग क्वारनटीन सेंटर्स पर मिल रहे लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए एक कमरे से दूसरे कमरे में जा रहे हैं। इससे संक्रमण फैल जाएगा
पढ़ें- तबलीगी जमात से जुड़े 11 विदेशियों को जेल भेजा गया, वीजा नियमों के ग…
मार्च महीने में स्वास्थ्य मंत्रालय ने 17 जगहों को आइसोलेशन सेंटर बनाया था ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में कमी लाई जा सके। अटविने ने कहा, युगांडा के नागरिक कोरोना वायरस के खतरे को लेकर गंभीर नहीं हैं। क्वारंटीन में रह रहे कुछ लोग सेक्सुअल अफेयर चला रहे हैं। हमने उन्हें जहां क्वारनटीन में रखा है, वे वहां दूसरों के कमरों में जा रहे हैं। अफेयर के अलावा, कुछ लोग अपने दोस्तों और कलीग्स से मिलने के लिए होटल में इधर से उधर चक्कर लगा रहे हैं। ये बहुत ही खतरनाक है और इससे हमारी तमाम कोशिशों को झटका लगेगा।
पढ़ें- PIB: इस मास्क के संपर्क में आते ही खत्म हो सकते हैं वायरस, CSMCRI क..
अटविने ने कहा कि यही वजह है कि 14 दिन बीतने के बाद भी कुछ लोगों को क्वारेंटाइन में ही रखा गया है। लोगों की आवाजाही रोकने के लिए क्वारनटीन सेंटर्स पर सुरक्षा अधिकारियों की भी तैनाती कर दी गई है।

Facebook


