Viral Video: धूप में जाते ही गिरगिट की तरह बदल गया महिला का शरीर! हैरान रह गए लोग, देखें वीडियो

Ads

Colour changing dress video: महिला ने इस वीडियो में सफेद रंग की एक ड्रेस पहनी है और लोगों को बता रही है कि ये ड्रेस भी रंग बदलती है। कमरे में उसकी ड्रेस सफेद रंग की रहती है पर जब वो बाहर निकल कर धूप में जाती है तो उसकी ड्रेस का रंग बदल जाता है और वो गुलाबी रंग की हो जाती है।

  •  
  • Publish Date - October 28, 2022 / 04:37 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

Colour changing dress video

Colour changing dress video: आपने अभी तक गिरगिट और इंसानों को रंग बदलते देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी महिलाओं के कपड़ों को रंग बदलते देखा है..? यदि नहीं, तो हम आपको एक ऐसी ड्रेस के बारे में बता रहे हैं जो धूप में जाते ही अपना कलर चेंज कर लेती है। ये सुनकर आप भले ही हैरानी हो रही होगी पर ऐसा सच में हुआ है, देिए इस वायरल वीडियो में।

‘डबल एक्सएल’ की इस हसीना ने निगल ली सोनाक्षी की ये कीमती चीज..! वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके होश

फैशन इंफ्लूएंसर ने शेयर किया वीडियो

Colour changing dress video: इस वीडियो को इंस्टाग्राम के @izzipoopi पर एक फैशन इंफ्लूएंसर ने शेयर किया हैं। बता दें कि इन्हें 1 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। इस वीडियो की खासियत ये है कि वो एक ऐसी ड्रेस दर्शकों को दिखा रही हैं जिसका रंग बदलता है। इस वीडियो को देखकर आपको एहसास होगा कि विज्ञान कितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है और दुनिया में किस तरह की नई-नई चीजों का आविष्कार हो रहा है।

धूप में जाते ही बदल गया ड्रेस का रंग

Colour changing dress video: महिला ने इस वीडियो में सफेद रंग की एक ड्रेस पहनी है और लोगों को बता रही है कि ये ड्रेस भी रंग बदलती है। कमरे में उसकी ड्रेस सफेद रंग की रहती है पर जब वो बाहर निकल कर धूप में जाती है तो उसकी ड्रेस का रंग बदल जाता है और वो गुलाबी रंग की हो जाती है। उसे देखकर आपको लगेगा ही नहीं कि वो कुछ पल पहले सफेद रंग की थी। इसके बाद जब वो फिर से छांव में आती है तो ड्रेस सफेद हो जाती है।

शरीर के इस हिस्से के कारण ‘सेक्रेड गेम्स’ की हसीना को मिलते हैं सिर्फ ऐसे रोल, वजह जान उड़ जाएंगे होश..

 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा

Colour changing dress video:  इस वीडियो को शेयर करते ही  2 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि 22 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। वहीं बहुत से लोग कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि बेहद अनोखी ड्रेस है, वहीं एक ने कहा कि इसका फैब्रिक ज्यादा वक्त तक अच्छा नहीं बना रहेगा तो वहीं एक ने कहा कि उसे ये ड्रेस नहीं चाहिए, बस कहीं से इस ड्रेस का फैब्रिक मिल जाए तो वो खुश हो जाएगा।

Read more: IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें