CG Weather Update: राजधानी समेत इन जिलों में पांच दिनों तक होगी भारी बारिश, तापमान में आएगी गिरावट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई।
CG Weather Update| Photo Credit: AI
- छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं।
- पिछले 24 घंटों के दौरान कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई।
- मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है।
CG Weather Update: रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान में 1 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में 1 से 2 डिग्री की और कमी आ सकती है। (CG Weather Update) इसके बाद धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
अगले पांच दिनों के लिए अलर्ट
CG Weather Update: प्रदेश में अगले पांच दिनों तक कहीं-कहीं गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं 50-60 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश के बावजूद राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (CG Weather Update) वहीं अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। फिलहाल राजधानी रायपुर में तापमान 39° के आपसपास बना हुआ है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Pink Ball in Test Cricket Rule: बदल जाएगा टेस्ट क्रिकेट देखने का अनुभव.. ICC ने दी मैच के दौरान इस बड़े बदलाव को मंजूरी, इस देश की सदस्यता भी खत्म
- MLA T. Raja Singh Dhar Visit News: भोजशाला पहुंचे दिग्गज भाजपा विधायक, मंदिर में की सरस्वती वंदना, सीएम और केंद्र सरकार से की ये बड़ी मांग
- Morena Couple Suicide: भागकर की थी शादी, परिवार के विरोध से टूटा कपल, अब दोनों ने उठाया ये खौफनाक कदम

Facebook


