Aaj Ka Mausam: सावधान.. आने वाले 2 दिन कहर बरपाएगा मौसम, इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी
Aaj Ka Mausam: सावधान.. आने वाले 2 दिन कहर बरपाएगा मौसम, इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam| Photo Credit: IBC24 File Image
- 19 और 20 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है
- अगले 2 दिनों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश की संभावना
- 18 फरवरी से 20 फरवरी के दौरान बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी
Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में तेज सर्दी तो कहीं गर्मी ने दस्तक दे दी है। अभी तक फरवरी का महीना ज्यादातर राज्यों में शुष्क दर्ज हुआ है। लेकिन जल्द ही बारिश की दस्तक होने वाली है। साथ ही कहीं पर घना कोहरा तो कहीं बर्फबारी की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित कर सकता है। जिसके प्रभाव से कई राज्यों के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
Read More: UP Budget Session 2025: यूपी विधानसभा का बजट सत्र आज से.. सदन में उठेगी महाकुंभ की तारीख बढ़ाने की मांग, इन मुद्दों पर योगी सरकार को घेरेगी विपक्ष
इन राज्यों में बारिश की संभावना
IMD के मुताबिक, अगले 2 दिनों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश की संभावना है। इसके कारण तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। वहीं, पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 18 फरवरी से 20 फरवरी के दौरान बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा नॉर्थ ईस्ट राज्यों अरुणाचल, असम और सिक्किम में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते तेज बारिश और आंधी तूफान की संभावना बरकरार है।
Read More: Rajiv Kumar Will Retire Today: आज रिटायर होंगे मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, जानें किसे मिला नया प्रभार
यूपी में 30℃ के पार पहुंचा पारा
उत्तर प्रदेश में अप्रैल-मई वाली गर्मी अभी से होने लगी है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 30℃ के पार पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 10℃ के पार दर्ज किया गया है। आने वाली 20 फरवरी को पश्चिमी हिस्से में बारिश होने के आसार हैं, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है।
Read More: CG Panchayat Election Result: निकाय के बाद अब पंचायत चुनाव में भी भाजपा का जलवा, पहले चरण में इतने जिला पंचायत सदस्यों ने दर्ज की जीत
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का मौसम
Aaj Ka Mausam: मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। IMD के मुताबिक, नया पश्चिमी विक्षोभ आने से कुछ दिनों बाद तापमान में गिरावट आ सकती है। फिलहाल भोपाल में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, बात करें छत्तीसगढ़ की तो छत्तीसगढ़ में आज आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34.1 और न्यूनतम तापमान 20.34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पश्चिमी विक्षोभ एक मौसम प्रणाली है जो भूमध्य सागर से उत्पन्न होकर भारत के उत्तर-पश्चिमी भागों में बारिश और बर्फबारी का कारण बनती है।
Web Title: Aaj Ka Mausam: Alert issued for heavy rain and storm in these states
Aaj ka Mausam
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm