CG Heat Wave Alert: छत्तीसगढ़ में और बढ़ेगी गर्मी! लू को लेकर मौसम विभाग ने जताई संभावना, सबसे ज्यादा इस जिले में दर्ज हुआ तापमान

CG Heat Wave Alert: छत्तीसगढ़ में और बढ़ेगी गर्मी! लू को लेकर मौसम विभाग ने जताई संभावना, सबसे ज्यादा इस जिले में दर्ज हुआ तापमान

CG Heat Wave Alert: छत्तीसगढ़ में और बढ़ेगी गर्मी! लू को लेकर मौसम विभाग ने जताई संभावना, सबसे ज्यादा इस जिले में दर्ज हुआ तापमान

CG Heat Wave Alert | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 17, 2026 / 08:16 am IST
Published Date: April 17, 2026 8:16 am IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में तापमान 43.5 डिग्री तक पहुंचा
  • अगले तीन दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना
  • 17 से 19 अप्रैल तक रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में लू का अलर्ट

रायपुर: CG Heat Wave Alert अप्रैल का आधा महीना निकल चुका है, तो वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। महीने के पहले ही हफ्ते से तापमान तेजी से बढ़ गया है, जिससे लोगों का हाल बेहाल हो गया है। दोपहर के समय लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां मौसम में गर्मी ने पूरी तरह आक्रामक रुख अपना लिया है। तापमान 41 डिग्री के पार पहुंचते ही प्रदेश के कई इलाके ‘हीट जोन’ में बदलने लगे हैं।

CG Heat Wave Alert जिले की बात करें तो सबसे ज्यादा राजनांदगांव और धमतरी में तापमान दर्ज किया गया है, यहां 43.5 डिग्री तापमान तक पहुंच गया। वहीं राजधानी रायपुर में 43 डिग्री और बिलासपुर में 42.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा जगदलपुर में 40 तो अंबिकापुर में 39.3 डिग्री तापमान दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों में तापमान में 1 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है। इतना ही नहीं, 17 से 19 अप्रैल के बीच बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग में लू चलने की भी संभावना जताई गई है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।