Chhattisgarh Rain Alert: छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी बारिश से राहत! अगले कुछ दिनों तक होगी भारी बारिश, जानें मौसम विभाग का बड़ा अपडेट
Chhattisgarh Rain Alert: छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी बारिश से राहत! अगले कुछ दिनों तक होगी भारी बारिश, जानें मौसम विभाग का बड़ा अपडेट
Chhattisgarh Rain Alert | Photo Credit: AI
- 27 अगस्त तक बारिश का दौर
- उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश
- कोरबा, सक्ती और रायगढ़ में अधिक वर्षा
रायपुर: Chhattisgarh Rain Alert देश के कई राज्यों में हो रही लगातार भारी बारिश (Heavy Rain) की वजह से जन जवीन अस्तव्यस्त हो गई है। कई हिस्सों में भारी बारिश (Heavy Rain) की वजह से नदी नाले उफान पर आ गई है तो वहीं दूसरी ओर गई राज्यों में जल जमाव के चलते यातायात लगातार प्रभावित हो रहा है। भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां मानसून पिछले कुछ दिनों से एक्टिव नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश हुई है, जबकि कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई है।
छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम?
Chhattisgarh Rain Alert मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 27 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर बना रह सकता है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ इलाकों में मौसम अचानक करवट ले सकता है और भारी बारिश के साथ गरज-चमक तथा बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है। खासतौर पर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत ज्यादा रहने का अनुमान है।
कहां सबसे ज्यादा बारिश हुई, देखें जिलेवार आकड़ें (Chhattisgarh Rain Alert)
कोरबा में 818 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
CG Me Barish Ka Alert कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 796.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील अजगरबहार में 703, कोरबा 1037 मिलीमीटर, भैंसमा, 810.2, करतला 805.5, बरपाली 773.4, कटघोरा 813.4 दीपका 884.6, दर्री 954.6, पाली 863.5, हरदीबाजार 621.4, पोंड़ीउपरोड़ा 855.4, और पसान तहसील में 694.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 21.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।इतिहास
सक्ती में 778.6 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज
सक्ती जिले में 1 जून 2026 से 19 अगस्त 2026 तक 778.6 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 13.3 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से अब तक जिले के सक्ती तहसील में 688.0, मिली मीटर, जैजैपुर में 608.1, मालखरौदा में 902.4, डभरा में 816.7, नया बाराद्वार में 842.0, अड़भार में 756.9, हसौद में 698.7, चंद्रपुर में 914.8, एवं भोथिया में 780.0 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार आज की स्थिति मे तहसील सक्ती में 8.2, मिली मीटर, जैजैपुर में 9.4, मालखरौदा में 13.6, डभरा में 12.7, नया बाराद्वार में 12.0, अड़भार में 13.4, हसौद में 11.4, चंद्रपुर में 23.8, एवं भोथिया में 15.6 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।
रायगढ़ में 788.9 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज
रायगढ़ जिले में 1 अगस्त तक 788.9 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 30.9 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 934.6 मिली मीटर, पुसौर में 776, खरसिया में 666.2, घरघोड़ा में 617.7, तमनार में 1086, लैलूंगा में 654.4, मुकडेगा में 608.3, धरमजयगढ़ में 522.2, छाल में 960 एवं कापू में 1063.3 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Rashifal 22 August 2026: आज इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, धन लाभ के साथ मिलेंगे तरक्की के मौके, जानें अपना राशिफल
- Vande Bharat: पैलेट गन पर सियासी जंग! जंतर-मंतर की लड़ाई… राहुल के धरने पर आई, क्या कांग्रेस सांसद के पैलेट वाले दांव से बढ़ेगा सियासी तनाव?
- शह मात The Big Debate: स्कूलों में अव्यवस्था-मनमानी Gen-अल्फा ने मुट्ठियां तानी! आंदोलन के लिए सड़कों पर उतर रहे बच्चें, आखिर क्यों उबल रहा Gen-अल्फा का गुस्सा?

Facebook


