CG Weather Update News: प्रदेश के लोगों ​गर्मी से मिलेगी राहत, इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

Ads

CG Weather Update News: प्रदेश के लोगों ​गर्मी से मिलेगी राहत, इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना

  •  
  • Publish Date - March 16, 2026 / 06:28 AM IST,
    Updated On - March 16, 2026 / 06:30 AM IST

CG Weather Update News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • बिलासपुर में तापमान 39.6°C तक पहुंच गया है
  • अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 14.4°C दर्ज हुआ
  • बस्तर संभाग में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी है

रायपुर: CG Weather Update News मार्च का लगभग आधा महीना ​निकल गया है और मार्च के शुरुआत में ही देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। दोपहर होते ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे ​लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। तो वहीं कई हिस्सों में अभी भी बर्फबारी और बारिश का दौर थमा नहीं है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में 16 मार्च को एक-दो स्थानों पर 30 से 40 KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा गरज चमक के साथ वज्रपात होने व हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है।

इन हिस्सों में बारिश की संभावना

CG Weather Update News मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, धमतरी, गरियाबंद, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा में हल्की बारिश होने और 30 से 40 की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। जिस कारण से तापमान में गिरावट होगी। इसके साथ ही सेंट्रल और साउथ छत्तीसगढ़ में गर्मी से हल्की राहत मिलेगी।

सामान्य से ज्यादा तापमान

मौसम विभाग ने बताया कि अभी राज्य का तापमान सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है। बिलासपुर जिले का तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियम पहुंच गया है। वहीं, अंबिकापुर का तापमान सबसे कम है। यहां बीते 24 घंटों में तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। बस्तर संभाग में बारिश के अलर्ट और तेज हवाएं चलने के कारण राज्य के तापमान में गिरावट हो सकती है।

इन्हें भी पढ़े:-

छत्तीसगढ़ में किन जिलों में बारिश की संभावना है?

कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, धमतरी, गरियाबंद, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा में हल्की बारिश की संभावना है।

तेज हवाओं की गति कितनी हो सकती है?

मौसम विभाग ने 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है।

तापमान सामान्य से कितना अधिक है?

वर्तमान में राज्य का तापमान सामान्य से लगभग 6 डिग्री ज्यादा है।