Kalraj Mishra Wife Passes Away: इस दिग्गज भाजपा नेता की पत्नी का निधन.. खुद केंद्रीय मंत्री ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि, जानें किस बीमारी से थी ग्रसित

Ads

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन हो गया। वह करीब एक सप्ताह से गंभीर रूप से बीमार थीं और फेफड़ों में संक्रमण के बाद उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। शनिवार देर रात नोएडा के मेट्रो अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने शोक जताया।

  •  
  • Publish Date - September 13, 2026 / 06:05 PM IST,
    Updated On - September 13, 2026 / 06:08 PM IST

Veteran BJP leader Kalraj Mishra Wife Passes Away || Image- The hans media file

HIGHLIGHTS
  • सत्यवती मिश्रा का नोएडा अस्पताल में निधन
  • फेफड़ों के संक्रमण से थीं गंभीर बीमार
  • योगी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

Veteran BJP leader Kalraj Mishra Wife Passes Away: लखनऊ: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन हो गया है। वह करीब एक सप्ताह से गंभीर रूप से बीमार थीं। फेफड़ों में संक्रमण के बाद उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सत्यवती मिश्रा ने शनिवार देर रात नोएडा के सेक्टर-11 स्थित मेट्रो अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद सियासी गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। कई नेताओं ने शोक जताते हुए मिश्रा परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

CM योगी ने जताया गहरा दुख

Veteran BJP leader Kalraj Mishra Wife Passes Away: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्यवती मिश्रा के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कलराज मिश्रा की पत्नी का निधन बेहद दुखद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी परिवार के वरिष्ठ सदस्य और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्नी के निधन से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान श्रीराम से प्रार्थना की।

ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य ने भी जताया शोक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने भी सत्यवती मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में शक्ति मिलने की कामना की।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

Veteran BJP leader Kalraj Mishra Wife Passes Away: इसी तरह देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए लिखा, ‘पूर्व राज्यपाल एवं मेरे अग्रज, श्री कलराज मिश्र जी की धर्मपत्नी भाभी सत्यवती जी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। भाभीजी का स्नेह एवं उनका मृदु व्यवहार मैं कभी भूल नहीं सकता। उनके प्रति मैं अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं कलराज जी एवं पूरे परिवार के साथ हैं। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’

इन्हें भी पढ़ें:

‘ग्लोबल साउथ’ को नियम तय करने वाला बनना होगा: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी

शी चिनफिंग, मोदी की मुलाकात के सकारात्मक नतीजे को लेकर आशावादी : विशेषज्ञ

युवा किताबें पढ़ना चाहते हैं, हमें उन तक किताबें पहुंचानी होंगी: मुख्यमंत्री योगी

काशी में विदेशी पर्यटकों के सामने ‘विकास’ पानी-पानी : अखिलेश यादव

सेबी ने वायदा-विकल्प सौदों के निपटान मूल्य तय करने की पद्धति में बदलाव का प्रस्ताव रख

Q1. सत्यवती मिश्रा कौन थीं?

सत्यवती मिश्रा बीजेपी वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्नी थीं।

Q2. सत्यवती मिश्रा का निधन कब हुआ?

शनिवार देर रात नोएडा के मेट्रो अस्पताल में सत्यवती मिश्रा का निधन हुआ।

Q3. सत्यवती मिश्रा के निधन पर किसने शोक जताया?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने शोक जताया।