CG Weather Update Today/Image Credit: IBC24 File Photo
CG Weather Update Today: रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। सुबह-सुबह ठंड पड़ने के बाद दिन भर लोगों को हल्की गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया है। मौसम में अचानक हुए बदलाव से रात में हल्की ठंड और दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है। वहीं प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक और बड़ा अपडेट दिया है। (CG Weather Update Today) मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरी हिस्से और खासकर सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। वहीं राजधानी रायपुर सहित मैदानी इलाकों में फिलहाल तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।
CG Weather Update Today: मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस (CG Weather Update Today) तक की कमी आने का अनुमान जताया है। तापमान में कमी आने के कारण प्रदेशभर में ठिठुरन बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इतना ही नहीं प्रदेश के कई इलाकों में सुबह-शाम ठंड का असर तेज रहने की भी बात कही गई है।
CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर, बस्तर संभाग और बिलासपुर में अगले चार दिनों तक न्यूनतम (CG Weather Update Today) तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इन सभी इलाकों में फ़िलहाल मौसम का मिजाज वैसा ही रहेगा, जैसा अभी ये है।
इन्हे भी पढ़ें:-