LIVE NOW
Today Live Breaking News and Updates 30 August 2026: आज 11 बजे ‘मन की बात’ में देशवासियों को संबोधित करेंगे PM मोदी, जानें क्या होगा खास

Ads

Today Live Breaking News and Updates 30 August 2026: आज 11 बजे 'मन की बात' में देशवासियों को संबोधित करेंगे PM मोदी, जानें क्या होगा खास

  •  
  • Publish Date - August 30, 2026 / 08:54 AM IST,
    Updated On - August 30, 2026 / 08:56 AM IST

Today Live Breaking News

Today Live Breaking News and Updates 30 August 2026: नई दिल्ली। Mann Ki Baat 137th Episode Live: PM नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज रविवार को सुबह 11 बजे आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ (PM Modi Mann Ki Baat) में देश और विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह इस कार्यक्रम का 137वां एपिसोड होगा। आज ‘मन की बात’ में पीएम राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों पर विचार साझा करेंगे।

यहां देखें लाइव (Mann Ki Baat Live Today)

Mann Ki Baat 137th Episode Live यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के संपूर्ण नेटवर्क, एआईआर न्यूज़ वेबसाइट और न्यूज़ऑनएयर मोबाइल ऐप पर प्रसारित किया जाएगा। इसका सीधा प्रसारण एआईआर न्यूज़, डीडी न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी किया जाएगा। आकाशवाणी हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद क्षेत्रीय भाषाओं में भी कार्यक्रम का प्रसारण करेगी।