Chhattisgarh Weather Update Today/Image Credit: IBC24.in
Chhattisgarh Weather Update Today: रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। मौसम में अचानक हुए बदलाव से रात में हल्की ठंड और दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। वहीं प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है। हाल ही में लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली थी, लेकिन एक बार फिर जनता को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक और बड़ा अपडेट दिया है। (Chhattisgarh Weather Update Today) मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरी हिस्से और खासकर सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया है। वहीं राजधानी रायपुर सहित मैदानी इलाकों में फिलहाल तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।
Chhattisgarh Weather Update Today: मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस (CG Weather Update Today) तक की कमी आ सकती है। तापमान में कमी आने के कारण प्रदेशभर में ठिठुरन बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इतना ही नहीं प्रदेश के कई इलाकों में सुबह-शाम ठंड का असर तेज रहने की भी बात कही गई है।
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर, बस्तर संभाग और बिलासपुर में अगले चार दिनों तक न्यूनतम (CG Weather Update Today) तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इन सभी इलाकों में फ़िलहाल मौसम का मिजाज वैसा ही रहेगा, जैसा अभी ये है।
Chhattisgarh Weather Update Today: वहीं अगर पिछले आंकड़ों की बात की जाए तो प्रदेश के कई जिलों में लगातर उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सबसे कम तापमान प्रदेश के अंबिकापुर जिले दर्ज किया गया। वहीं सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग और जगदलपुर में 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पदेश की राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस (CG Weather Update) रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इन्हे भी पढ़ें:-