Congo Mine Collapse Viral Video: खदान हादसे में 200 लोगों की दर्दनाक मौत.. बारिश के बीच कर रहे थे खुदाई, अचानक ढह गई पूरी जमीन

Congo Mine Collapse Viral Video: मुयिसा ने बताया कि उत्तरी किवू की विद्रोही इकाई द्वारा नियुक्त गवर्नर ने अस्थायी रूप से उस स्थान पर छोटे पैमाने के खनन कार्य पर रोक लगा दी और खदान के पास आश्रय बनाने वाले निवासियों को स्थानांतरित करने का आदेश दिया है।

Congo Mine Collapse Viral Video: खदान हादसे में 200 लोगों की दर्दनाक मौत.. बारिश के बीच कर रहे थे खुदाई, अचानक ढह गई पूरी जमीन

Congo Mine Collapse Viral Video || Image- aljazeera.com FILE

Modified Date: February 2, 2026 / 07:53 am IST
Published Date: January 2, 2026 7:34 am IST
HIGHLIGHTS
  • कांगो की कोल्टन खदान में बड़ा भूस्खलन
  • 200 से ज्यादा मजदूरों की मौत
  • भारी बारिश से कई खदानें ढही

गोमा: पूर्वी कांगो में एक प्रमुख कोल्टन (कोलंबाइट-टैंटलाइट) खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढह जाने से कम से कम 200 लोग मारे गए। विद्रोहियों की इकाई ने शनिवार को यह जानकारी दी। विद्रोहियों की इकाई द्वारा नियुक्त उत्तरी किवू प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता लुमुम्बा कंबेरे मुयिसा ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि यह भूस्खलन बुधवार को रुबाया खदानों में हुआ जो विद्रोहियों के नियंत्रण में हैं। (Congo Mine Collapse Viral Video) उन्होंने कहा कि भूस्खलन भारी बारिश के कारण हुआ।

200 से अधिक लोगों की मौत

मुयिसा ने कहा, ‘‘फिलहाल 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से कुछ अब भी कीचड़ में फंसे हुए हैं और उन्हें निकाला नहीं जा सका है।’’ उन्होंने बताया कि घटना में कई अन्य लोग घायल हुए हैं और उन्हें रुबाया कस्बे के तीन स्वास्थ्य केंद्रों में ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि शनिवार को घायलों को एंबुलेंस से निकटतम शहर गोमा ले जाया जाएगा। हालांकि, राज्यपाल के एक सलाहकार ने बताया कि मृतकों की पुष्टि की गई संख्या कम से कम 227 है। उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि उन्हें मीडिया को जानकारी देने का अधिकार नहीं है।

रुबाया पूर्वी कांगो के मध्य में स्थित

मुयिसा ने बताया कि उत्तरी किवू की विद्रोही इकाई द्वारा नियुक्त गवर्नर ने अस्थायी रूप से उस स्थान पर छोटे पैमाने के खनन कार्य पर रोक लगा दी और खदान के पास आश्रय बनाने वाले निवासियों को स्थानांतरित करने का आदेश दिया है। (Congo Mine Collapse Viral Video) रुबाया पूर्वी कांगो के मध्य में स्थित है जो मध्य अफ्रीकी राष्ट्र का खनिज-समृद्ध हिस्सा है और दशकों से सरकारी बलों तथा रवांडा समर्थित एम23 सहित विभिन्न सशस्त्र समूहों की हिंसा से त्रस्त है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown