Reported By: Prachi Pandey
,Heatwave Alert For Chhattisgarh| Photo Credit: AI
Heatwave Alert For Chhattisgarh: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है और इसी वजह से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार पड़ रही गर्मी के बीच मौसम विभाग ने जनता की परेशानी बढ़ाने वाला अलर्ट जारी किया है। (Heatwave Alert For Chhattisgarh) मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले 48 घंटो में प्रदेश के कई जिलों में हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बिलापसुर, रायपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग, राजनांदगांव में हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि, राजधानी रायपुर में तापमान 44° पार होने की संभावना है। (Heatwave Alert For Chhattisgarh) मौसम विभाग ने आम जनता से अपील की है कि, आवश्यक कार्य होने पर हो घर से बाहर निकले और घर से बाहर निकलने के दौरान सावधानियां बरतने की भी अपील मौसम विभाग ने की है।
Heatwave Alert For Chhattisgarh: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, प्रदेश में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बीच 25 मई से नौतपा भी शुरू होने जा रहा है। (Heatwave Alert For Chhattisgarh) 25 मई से शुरू होने वाला नौतपा 2 जून तक जारी रहेगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान कई राज्यों में तापमान 42 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
इन्हे भी पढ़ें:-