CG Weather Update Today: प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, राजधानी समेत इन इलाकों में हो रही बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
CG Weather Update Today: रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल चुका है। रायपुर में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है।
Delhi Weather Update | Photo Credit: IBC24
- रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल चुका है।
- राजधानी रायपुर में तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हो रही है।
- अचानक मौसम में हुए बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
CG Weather Update Today: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल चुका है। राजधानी रायपुर में तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हो रही है। अचानक मौसम में हुए बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं अचानक हुई बारिश के चलते लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है।
लोगों को मिली गर्मी से राहत
मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर में मौसम ने अचानक करवट ली और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश शुरू हो गई है। राजधानी रायपुर और आस-पास के इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। मौसम में अचानक हुए बदलाव के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। (CG Weather Update Today) वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
CG Weather Update Today: मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत बलरामपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, बालोद, समेत प्रदेश के कई जिलों में (CG Weather Update Today) तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश होने से तापमान में कमी आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत भी मिलेगी।
इन्हे भी पढ़ें:-
- MP Road Development News: मध्य प्रदेश को मिली एक बड़ी उपलब्धि, नेशनल हाईवे 46 में बनेगा 22 किलोमीटर लंबा फोरलेन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया ऐलान
- Indore News: मना करने के बाद भी शराब कारोबारी ने किया ऐसा काम, मशहूर एक्ट्रेस पहुंची पुलिस के पास, इस थाने में मामला दर्ज
- IPL 2026 DC vs MI Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने फिर दिखाया जलवा, मुंबई इंडियंस को इतने विकेट से दी मात, लगातार दूसरे मैच में समीर रिजवी ने खेली तूफानी पारी

Facebook


