IMD Issued Heavy Rain Alert || Image- The Federal file
गुवाहाटी: अप्रैल-मई के महीने में जहां एक तरह देश के ज्यादातर हिस्सों झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है, तापमान 40 डिग्री से भी पर जा चुका है, ऐसे में मौसम विभाग ने तेज बारिश की आशंका जाहिर कर सभी को चौंका दिया है। (IMD Issued Heavy Rain Alert) मौसम विभाग ने असम राज्य के गुवाहाटी क्षेत्र में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफ़ान की आशंका जताई है। विभाग ने आम लोगों के लिए एहतियातन अलर्ट भी जारी कर दिया है।
दरअसल भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज गुवाहाटी शहर के विभिन्न हिस्सों में आने वाले 3–4 दिनों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ 24 घंटों में 7–20 सेमी तक भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है।
मौसम के इस पैटर्न से संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों में शहर के कुछ हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है, जिससे जलभराव, यातायात में धीमापन और संवेदनशील क्षेत्रों में स्थानीय भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। (IMD Issued Heavy Rain Alert) नगर प्रशासन और असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) स्थिति पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणालियों को सतर्क रखा गया है।
स्थिति को देखते हुए, एएसडीएमए ने गुवाहाटी के सभी नागरिकों से आवश्यक सावधानियां बरतने और सतर्क रहने का अनुरोध किया है। दैनिक यात्रियों और लंबी दूरी के यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी अनुसार बनाएं और भारी वर्षा के दौरान अनावश्यक आवाजाही से बचें। निचले इलाकों और पहाड़ी ढलानों में रहने वाले निवासियों को बाढ़ या भूस्खलन के किसी भी संकेत पर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
स्थिति की जानकारी एएसडीएमए की आधिकारिक वेबसाइट https://asdma.assam.gov.in/resource/assam-weather-forecast
तथा इसके सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर समय-समय पर अपडेट की जाएगी ताकि आम जनता को जानकारी मिलती रहे। (IMD Issued Heavy Rain Alert) अतः जनता से आग्रह है कि वे आधिकारिक मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी सलाहों का पालन करें।
India Meteorological Department (IMD) has predicted today the likelihood of heavy to very heavy rainfall to occur at isolated places with (7-20 cm in 24 Hrs) along with thunder & lightning across various parts of the Guwahati city in the coming 3–4 days. pic.twitter.com/wH55t9ZUFe
— ANI (@ANI) April 25, 2026
नेतन्याहू ने ‘प्रोस्टेट कैंसर’ का उपचार कराने की पहली बार पुष्टि दी
मोदी अपने अनूठे तरीकों से आरएसएस के मूल्यों को आगे बढ़ाते हैं: होसबाले
इस्लामाबाद में अमेरिका से सीधी वार्ता की योजना नहीं: ईरान
ओडिशा विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को आयोजित किया जायेगा
तेलंगाना आरटीसी की हड़ताल के दौरान आत्मदाह का प्रयास करने वाले चालक की मौत, अनुग्रह राशि घोषित