IMD Rain Alert Issued Madhya Pradesh || Image- IBC24 News File
भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम बदला रहेगा। (IMD Rain Alert Issued Madhya Pradesh) इस दौरान 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और तेज आंधी-बारिश से नुकसान की खबरें भी सामने आई हैं।
नीमच और मंदसौर जिलों में ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश हुई, जिससे कई क्षेत्रों में फसलों और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। अचानक बदले मौसम से जनजीवन प्रभावित हुआ है। तेज हवाओं के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की भी सूचना है।
मौसम विभाग ने ग्वालियर, रीवा और सागर संभाग में बारिश की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। (IMD Rain Alert Issued Madhya Pradesh) इसके अलावा सुबह के समय घने कोहरे की भी चेतावनी जारी की गई है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है।
दतिया और खजुराहो में सुबह के समय विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर तक रह गई। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इससे आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
राजधानी भोपाल, इंदौर सहित प्रदेश के कई बड़े शहरों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ, वहीं कुछ जगहों पर उड़ानों पर भी असर देखा गया। बारिश और ओलावृष्टि का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। (IMD Rain Alert Issued Madhya Pradesh) कई इलाकों में गेहूं की फसलें गिर गई हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।