MP ka Mausam Kaise Rahega: प्रदेश में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, कई हिस्सों में होगी ताबड़तोड़ बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
MP ka Mausam Kaise Rahega: प्रदेश में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, कई हिस्सों में होगी ताबड़तोड़ बारिश! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
MP ka Mausam Kaise Rahega | Photo Credit: IBC24
- ग्वालियर समेत कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना
- लगातार मौसम में बदलाव, आंधी और बारिश का दौर
- तापमान 43 डिग्री तक पहुँच सकता है।
भोपाल: MP ka Mausam Kaise Rahega अप्रैल का महीना खत्म हो चुका है। जिसके बाद बाद भी कई राज्यों में गर्मी का असर कम नहीं हो रहा है। तो वहीं दूसरी ओर कई हिस्सों में इस महीने मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां मई के महीने में मौसम सुहाना बना हुआ है। यहां पिछले 7 दिनों से आंधी और बारिश का दौर जारी है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसी बीच एक बार फिर मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। (MP Weather Update)
MP ka Mausam मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 11 जिलों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। दरअसल, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, चक्रवात और ट्रफ का असर यहां प्रदेश में देखने को मिलेगा। जिससे कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने गुरुवार को ग्वालियर समेत 11 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है।
अगले 4 दिन तक प्रदेश में मौसम रहेगा उथल-पुथल
वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज आंधी की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक कई जिलों में बारिश के साथ आंधी तूफान का आसार है।
9 और 10 मई को फिर बढ़ेगी गर्मी
इसके अलावा मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, कई शहरों में 9 और 10 मई को एक बार फिर गर्मी बढ़ सकती है। जिससे लोगों की परेशानी एक बार और बढ़ सकती है। कई शहरों में तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इसका असर राजधानी भोपाल समेत इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में देखने को मिलेगा।
इन्हें भी पढ़ें:-
- SRH vs PBKS Full Highlights: प्लेऑफ के करीब पहुंची हैदराबाद की टीम, पंजाब किंग्स को दी इतने रनों से शिकस्त, यहां जानें मैच का आंखों देखा हाल
- Suvendu Adhikari PA Murder Update: बंगाल में सीएम की रेस में शामिल इस नेता के PA की हत्या, गाड़ी रुकवाकर की अंधाधुंध फायरिंग, TMC कार्यकर्ताओं पर लगे आरोप
- Sagar News: शादी के मंडप में पुलिस की एंट्री से मचा बवाल, फेरों से पहले थाने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, जानें क्या है पूरा मामला

Facebook


