MP Me Aaj ka Mausam: महीने के पहले दिन गर्मी से मिलेगी राहत! प्रदेश के 17 जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Ads

MP Me Aaj ka Mausam: महीने के पहले दिन गर्मी से मिलेगी राहत! प्रदेश के 17 जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP Me Aaj ka Mausam | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • मध्यप्रदेश के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
  • भोपाल और आसपास के हिस्सों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी
  • ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड में तेज हवा के साथ बौछारें

भोपाल: MP Me Aaj ka Mausam अप्रैल का महीना अब खत्म हो गया है। जिसके बाद आज से मई महीने की शुरुआत हो चुकी है। पिछले महीने में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया था। पूरे अप्रैल में तापमान तेजी से बढ़ गया था। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं आज महीने के पहले दिन मध्यप्रदेश की जनता के लिए राहत की खबर सामने आई है। भीषण गर्मी के बाद अब मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदलाने वाला है।

अगले 24 घंटे में 17 जिलों में अलर्ट जारी

MP Me Aaj ka Mausam मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत दी है। यहां कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर​ दिया है। जिसमें ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट शामिल है।

इसके अलावा भोपाल समेत मध्य और पूर्वी हिस्सों में बादल,हल्की बारिश,बूंदाबांदी जारी रहेगी। ग्वालियर-चंबल,बुंदेलखंड में तेज हवा के साथ कुछ जगह बौछार पड़ेगी। वहीं दूसरी ओर भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, पन्ना, कटनी, दमोह, जबलपुर, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में गर्मी का असर देखने को मिला है।

इन्हें भी पढ़ें:-

किन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है?

ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट।

भोपाल में मौसम कैसा रहेगा?

बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी।

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में क्या स्थिति रहेगी?

तेज हवा चलेगी और कुछ जगहों पर बौछारें पड़ सकती हैं।